ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ को हुआ पछतावा कहा, मैंने जो हिमांश के साथ किया वो गलत
सिंगर नेहा कक्कड़ बीते कुछ महीने से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हिमांश के साथ अपने रिश्ते के जुड़ने की खबर भले ही नेहा ने देरी से दी हो। लेकिन ब्रेकअप की खबर का इजहार करने में उन्होंने जरा सी भी देरी नहीं लगाई। इस वजह से सोशल मीडिया पर हिमांश की जमकर आलोचना हुई।
नेहा ने एक बार फिर से हिमांश के साथ हुए ब्रेकअप पर खुलासा किया है। नेहा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनके और हिमांश के बीच जो कुछ भी हुआ वो उनकी निजी जिंदगी थी। उन्हें अपनी निजी जिंदगी को इस तरह पब्लिक नहीं करना चाहिए था। नेहा ने अपनी गलती को मानते हुए कहा कि मैं ऐसा आगे से कुछ भी नहीं करूंगी।

जो हुआ वो गलत था। मेरी वजह से हिमांश के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों ने निगेटिव कमेंट्स देने शुरू कर दिए। लोग उसे बुरा-भला कहने लगें। आगे से और अब से मैं अपनी निजी जिंदगी को कभी पर्सनल नहीं करूंगी। गौरतलब है कि हिमांश से ब्रेकअप के बाद नेहा ने फैंस के साथ कई पोस्ट शेयर किए थें।
बाद में उन्होंने खुद ही सारे पोस्ट डिलीट कर दिए। नेहा ने लिखा था कि मैं एक इंसान भी हूं। आज कुछ ज्यादा टूट गई हूं। ऐसा लिखते ही नेहा के फैंस ने हिमांश को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
बहरहाल, यहां देखिए नेहा की सेक्सी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications