..................... नेहा कक्कड़ ने छोड़ा सोशल मीडिया, कहा सुसाइड नहीं करूंगी | Neha kakkar quits twitter, instagram and assures to not commit suicide - Hindi Filmibeat

मैं खुश नहीं रह पाती हूं, घबराओ मत सुसाइड नहीं करूंगी - नेहा कक्कड़ के पोस्ट से घबराए फैन्स

नेहा कक्कड़ ग्लोबल सुपरस्टार बन चुकी हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर लगभग 40 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसलिए नेहा का हर पोस्ट वायरल होने में केवल कुछ ही मिनट लगते हैं। ऐसे में उनका नया पोस्ट पढ़कर लोग परेशान होकर।

Recommended Video

Neha Kakkar takes social media break;Here's why | FilmiBeat

नेहा ने लिखा था - मैं सोने जा रही हूं, तब जगाना जब ये सब खत्म हो जाए। जब एक अच्छी दुनिया हो। एक ऐसी दुनिया जहां अपनी बात कहने की आज़ादी हो। प्यार हो, सम्मान हो, स्वीकृति हो, अभिव्यक्ति हो, सुकून हो और मज़ा हो।

neha-kakkar-quits-twitter-instagram-and-assures-to-not-commit-suicide

जहां जलन, द्वेष, नेपोटिज़्म, जजमेंट, खराब लोग, सुसाइड, हिटलर और मर्डर करने वाले लोग आपके आस पास ना हों। गुड नाइट। और चिंता मत करिए, मैं सुसाइड नहीं करूंगी। बस कुछ दिन के लिए यहां से जा रही हूं।

नेहा ने ये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा - मुझे नहीं पता कि मेरी बात से कितने लोगों को दुख पहुंचेगा लेकिन मैं ऐसा काफी दिन से महसूस कर रही हूं, बस कह नहीं पा रही थी।

नेहा ने साथ में लिखा - मैंने खुश रहने की कोशिश की पर मुझसे नहीं हो पा रहा है। मैं भी इंसान हूं वो भी बहुत इमोशनल इंसान। तो ये सब दिल दुखाता है। चिंता मत करिए, मैं ठीक हूं। आप सबको ढेर सारा प्यार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X