नेहा कक्कड़ ने दमकल कर्मी को दिए 2 लाख रुपए- 40 साल में बचाई हजारो लोगों की जान

बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जो कि अपने दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। उनमें से ही एक नाम है सिंगर नेहा कक्कड़ का जो कि अपनी जादुई आवाज से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। नेहा कक्कड़ अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा करती रहती हैं जिससे वो काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होने एक फायरमैन यानि दमकल कर्मी को 2 लाख रुपए दिए हैं जिसके बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही है। गौरतलब है कि वो इस समय इंडियन आइडल 11 की जज हैं।

उन्होने सेट पर 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर स्पेशल शो के दौरान ये सराहनीय काम किया है। इस मौके पर सेना के कई जवान, पुलिसवाले, सुरक्षाकर्मी और दमकल कर्मी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था।

neha kakkar, नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ ने दमकल कर्मी बिपिन गणत्रा को दो लाख रुपये की मदद देने का वादा किया। बिपिन गनात्रा करीब 40 सालों से देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होने हजारों लोगों की जान बचाई है..

यही कारण है कि उनको पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। नेहा कक्कड़ इस काम के बाद से लगातार चर्चा में छाई हुई हैं। आपको बता दें कि लगभग हर फिल्म में नेहा कक्कड़ धमाकेदार आवाज के साथ नजर आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X