'एक प्यार का नगमा' गीतकार संतोष आनंद कर्ज में डूबे,7 साल पहले बेटे की मौत, नेहा कक्कड़ ने दिए लाखों
एक प्यार का नगमा गाना लिखने वाले गीतकार संतोष आनंद 81 साल की उम्र में आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। उनके बेटे ने 7 साल पहले 2014 में सुसाइड कर लिया था। इस उम्र में वह शारीरिक रूप से भी लाचार हैं। ऐसे में जब इंडियन आइडल के मंच पर संतोष आनंद की एंट्री हुई थी।
वहां मौजूद हर कोई बेहद भावुक हो गया। व्हीलचेयर से इंडियन आइडल 12 के मंच पर पहुंचने के बाद गीतकार संतोष आनंद ने अपनी जिंदगी की हकीकत खोल कर रख दी। ये सुनने के बाद इस शो की जज नेहा कक्कड़ बेहद भावुक हो गईं।

उन्होंने संतोष आनंद को 5 लाख देने की घोषणा की। आपको बता दें कि संतोष आनंद ने बताया कि 7 साल पहले उनके बेटे का निधन हो गया। वह फिलहाल आर्थिक तौर पर काफी कमजोर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











