ब्रेकअप के बाद Indian Idol के इस सिंगर को डेट कर रही हैं नेहा कक्कड़?
सिंगर नेहा कक्कड़ बीते दिनों एक्टर हिमांश कोहली के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में रहीं। नेहा ने सोशल मीडिया पर खुले आम इस बात का इसरार किया कि हिमांश से उनका ब्रेकअप हो गया। दोनों ने करीब 4 साल तक अपना रिश्ता निभाया।
दोनों के ब्रेकअप की वजह अभी तक सामने नहीं आयी है। हालांकि नेहा ने इस तरफ इशारा किया कि शक के कारण हिमांश के साथ उनका ब्रेकअप हो गया। अब ऐसी खबर आ रही है कि नेहा इस टीवी स्टार को डेट कर रही है।

ये टीवी स्टार कोई और नहीं बल्कि इंडियन आइडल के पिछले सीजन का कंटेस्टेंट रह चुका है। नेहा इंडियन आइडल 10 को जज किया है। वह इसी सीजन के कंटेस्टेंट विभोर पाराशर को डेट कर रही हैं। ऐसी खबर सामने आयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications