..................... Neha Kakkar and Tony Kakkar will reach in Bigg Boss OTT House! बिग बॉस ओटीटी के घर में जाएंगे नेहा और टोनी कक्कड़ - Hindi Filmibeat

बिग बॉस ओटीटी के घर में जाएंगे नेहा और टोनी कक्कड़, फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार!

फिल्ममेकर करण जौहर के द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को लेकर अक्सर किसी ना किसी तरह की खबरें आती रहती हैँ। लेकिन अब कुछ ऐसा पता चला है जो कि आपको खुश करने वाला है। ऐसी खबरें हैं कि इस घर में अब नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ पहुंचने वाले हैँ। दरअसल वो एक प्रतियोगी के तौर पर नहीं बल्कि एक स्पेशल गेस्ट बनकर इस घर में एंट्री लेंगे।

जब से ये खबर सामने आई है फैंस काफी खुश हैं और इस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब इन भाई बहन की जोड़ी बीबी ओटीटी के घर पर पहुंचेगी। हाल ही में उनका गाना कांटा लगा रिलीज हुआ है और इसको काफी पसंद किया जा रहा है।

neha kakkar, नेहा कक्कड़

इस गाने में नेहा कक्कड़, हनी सिंह और टोनी कक्कड़ नजर आ रहे हैं और तीनों का स्वैग इस गाने में नजर आ रहा है। इस म्यूजिक वीडियो में नेहा कक्कड़ के डांस स्टेप्स भी देखने को मिल रहे हैं।

साथ ही टोनी और हनी सिंह की रैप ने इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी पर कक्कड़ इसी गाने को प्रमोट करने के लिए पहुंच रहे हैं।

कांटा लगा गाने का टीजर 2 सितंबर को रिलीज किया जाना था लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद टीजर के रिलीज डेट को बढ़ाकर 5 सितंबर कर दिया गया। बता दें कि नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ जब भी साथ में आते हैं किसी ना किसी तरह का बड़ा धमाका होना तो तय होता है।

लेकिन इस बार हनी सिंह के साथ ये बवाल गाना आपके दिल को छूने वाला है। कांटा लगा एक नए वर्जन की तरह आपको सुनकर काफी अलग लगने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X