फ्लॉप नेहा को मिली 'किंगफिशर सुपरमॉडल्स 2' की मेजबानी
पूर्व मिस इंडिया और अपने अजब-गजब बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली नेहा धूपिया को भी आखिरकार टीवी पर काम मिल ही गया। लंबे से फिल्मी दुनिया में अपनी जगह की तलाश कर रहीं नेहा अब आपको मॉडल हंट शो 'किंगफिशर सुपरमॉडल्स 2' की मेजबानी भी करती नजर आयेंगी।
'किंगफिशर सुपरमॉडल्स 2' में नेहा मॉडलों को एडवाइस करने का भी काम करेंगी। आपको बता दें कि 'किंगफिशर सुपरमॉडल्स 2' आठ नवंबर से एनडीटीवी गुड टाइम्स चैनल पर प्रसारित होगा। यह शो 13 कड़ियों की एक श्रृंखला होगा, जिसमें दर्शकों को सुपरमॉडल का खिताब अपने नाम कराने के लिए जी-जान लगाने वालीं दिलकश मॉडलों के असाधारण फोटोशूट देखने को मिलेंगे।
नेहा ने कहा, "शो की एंकरिग करना और प्रतिभाशाली लड़कियों को इतने दबाव में इतनी बढ़िया प्रस्तुति देते देखना एक लाजवाब अनुभव था। शो ने बीते वर्षो में विकास किया है।" शो के पिछले संस्करण की मेजबानी मॉडल-अभिनेत्री लिसा हेडन ने की थी। पिछले शो का नाम 'हंट फॉर द किंगफिशर कैलेंडर गर्ल' था।
आईये डालते हैं नेहा धूपिया की तस्वीरों पर एक नजर


Click it and Unblock the Notifications











