"कई रातें एंग्जाइटी और ट्रॉमा में चली गईं",-बिग बॉस को लेकर Neha Bhasin ने दिया चौंकाने वाला बयान

Neha Bhasin on Bigg Boss: देश का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस है। बिग बॉस अक्सर ही खबरों में बना रहता है। शो जब चलता है तब सोशल मीडिया पर सेलेब्स उसको लेकर प्रतिक्रियाएं देते हैं। हाल ही में बिग बॉस की सदस्य रह चुकी सिंगर नेहा भसीन ने शो से बाहर आने के बाद कैसी जिंदगी जी उसको लेकर खुलासा किया है।
नेहा भसीन का बिग बॉस को लेकर बयान-
मनोरंजन जगत की जानी मानी सिंगर नेहा भसीन करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 का हिस्सा थी। शो में नेहा ने काफी अच्छा गेम खेला और इसी शो के दौरान नेहा की खास दोस्ती हुई प्रतीक सहजपाल से।
इस ओटीटी सीजन के बाद नेहा की एंट्री हुई टीवी वाले बिग बॉस 15 में, जिसे सलमान खान होस्ट करते हैं। इस दौरान प्रतीक सहजपाल के साथ अपने रिश्ते से लेकर बाकी कंटेस्टेंट के साथ झगड़े तक, नेहा ने खूब ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर भी नेहा लगातार चर्चा में रही।
हाल ही में एक इंटरव्यू में नेहा भसीन ने खुलासा किया कि कैसे बिग बॉस से बाहर आने के बाद उनका करियर बर्बादी की कगार पर खड़ा हो गया। ट्रोलर्स के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा,- "इन लोगों ने मेरी मेज पर खाना नहीं रखा। जब मैं अकेली थीं तो उन्होंने मेरे आंसू नहीं पोंछे।"
नेहा ने आगे कहा,- "इन लोगों ने मुझे काम नहीं दिया और जब मेरे पिताजी का निधन हुआ या जब उन्हें कैंसर हुआ तब वे वहां नहीं थे और मुझे हर हफ्ते जाकर उनकी देखभाल करनी पड़ती थी, वे मेरे अच्छे या बुरे पलों के लिए वहां नहीं थे। मुझे लगता है कि ये बहुत दुखद है कि लोग कई बातों पर फालतू चीजों में भी ट्रोल करना शुरु कर देते हैं।"
प्रतीक के साथ उनके रिश्ते को लेकर ट्रोल्स ने उन पर हमला किया और उन्हें जज किया। जब उनसे इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया, -"बिग बॉस के बाद मेरा साल बहुत कठिन था लेकिन मुझे लगता है कि अब सब ठीक है, यह ख़त्म हो गया है।" इस तरह से नेहा ने अपनी बात रखते हुए खुलासा किया कि आखिर बिग बॉस के बाद सफर कैसा रहा।
सलमान खान का शो बिग बॉस 17 सुर्खियों में-
वर्तमान समय में सलमान खान का शो बिग बॉस 17 चल रहा है और शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में इस बार टीवी के कई जाने माने चेहरे नजर आ रहे हैं। बिग बॉस के घर में जो सदस्य सबसे ज्यादा हाइलाइट हो रहे हैं वो हैं अंकिता लोखेंडे, विक्की जैन, नील भट्ट, ऐश्वर्य़ा शर्मा, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा और ईशा मालवीय। सोशल मीडिया पर दर्शक शो को लेकर लगातार अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
