नेहा भसीन ने फैन्स से लगाई बिग बॉस 15 में शामिल होने की गुज़ारिश, कहा - मेकर्स को टैग कर कर के कर दो परेशान

बिग बॉस 15 के लॉन्च इवेंट में बिग बॉस 15 के पहले पांच प्रतिभागियों का नाम अनाउंस हो चुका है जिनमें बिग बॉस ओटीटी के पहले सीज़न के तीन फाईनलिस्ट - शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल शामिल हैं। और अब बिग बॉस ओटीटी की सबसे बोल्ड प्रतिभागी नेहा भसीन भी बिग बॉस 15 में शामिल होना चाहती हैं और इसके लिए नेहा ने अपने फैन्स से गुज़ारिश भी कर डाली है।

नेहा भसीन ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा - मुझे इतने सारे मेसेज आए हैं बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने के लिए। हालांकि बिग बॉस के घर में वापस जाना बहुत ही खतरनाक और डरावना ख्याल है लेकिन अगर आप मुझे बिग बॉस के घर में देखना चाहते हैं तो बिग बॉस की टीम को पूरे सोशल मीडिया पर टैग करिए।

neha-bhasin-asks-her-fans-to-tag-bigg-boss-15-makers-to-call-her-for-the-show

नेहा भसी न ने अपनी इस स्टोरी में लिखा - इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक हर जगह बिग बॉस की टीम को टैग करके बताईए कि आप मुझे घर में देखना चाहते हैं। हो सकता है वो मुझे बुला लें, प्यार में बड़ी ताकत होती है। साथ ही नेहा भसीन ने अपने 787K फॉलोअर्स से एक वोट भी मांगा है कि क्या आप नेहा भसीन को बिग बॉस 15 मेें देखना चाहते हैं?

लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया

लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया

नेहा के इस पोस्ट पर लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोग उन्हें बिग बॉस में बिल्कुल भी देखना नहीं चाहते हैं और कुछ उन्हें वापस अपनी बोल्ड अदाओं और बेबाकीपन से बिग बॉस के घर मे आग लगाते देखना चाहते हैं। बिग बॉस ओटीटी के दौरान भी नेहा भसीन को जहां अच्छी खासी फैन फॉलोइंग मिली वहीं मिलिंद गाबा, दिव्या अग्रवाल, अक्षरा सिंह और निशांत भट्ट के फैन्स से उन्हें अक्सर फटकार भी मिली।

खराब कर देंगी प्रतीक का गेम

खराब कर देंगी प्रतीक का गेम

कुछ फैन्स का सोशल मीडिया पर मानना है कि बिग बॉस 15 में जाकर नेहा भसीन एक बार फिर से अपने बेस्ट फ्रेंड प्रतीक सहजपाल का गेम खराब कर देंगी। बिग बॉस ओटीटी के फान्स का मानना है कि प्रतीक सहजपाल जब तक नेहा भसीन के पार्टनर नहीं थे तब तक वो बेहतरीन खेल रहे थे लेकिन नेहा का साथ मिलते ही उन्होंने अपनी दिशा खो दी। नेहा और प्रतीक की करीबी पर भी घर में और घर के बाहर काफी सवाल उठाए गए थे।

सुर्खियों में रहीं नेहा भसीन

सुर्खियों में रहीं नेहा भसीन

नेहा भसीन, बिग बॉस ओटीटी के घर में पहले ही दिन से सुर्खियों में रहीं। जहां घर में शमिता शेट्टी के अलावा उनकी किसी महिला प्रतिभागी से दोस्ती नहीं हो पाई वहीं सारे पुरूष प्रतिभागियों के वो काफी करीब रहीं। इस बात को लेकर उनके कैरेक्टर से लेकर पहनावे तक पर उंगलियां उठाई गईं। लेकिन नेहा ने बेबाकी से हर सवाल का जवाब दिया और सारे मुंह बंद कर दिए गए।

मिलिंद - अक्षरा के साथ बड़ा मुद्दा

मिलिंद - अक्षरा के साथ बड़ा मुद्दा

बिग बॉस के घर में नेहा भसीन के पहले पार्टनर मिलिंद गाबा ने नेहा की बातों को लेकर उन्हें टार्गेट किया और कहा कि नेहा निजी अंगों और प्राईवेट पार्ट्स के बारे में खुलकर बातें करती हैं लेकिन उनकी मानसिकता दोहरी है और वो महिला कार्ड खेलती हैं। हालांकि, शो के होस्ट करण जौहर नेहा भसीन की बेबाकी के फैन हो गए थे और उन्हें Voice Of Reason कहा था।

घर में दो दोस्त

घर में दो दोस्त

बिग बॉस ओटीटी के घर में नेहा भसीन दो ही दोस्त बना पाईं - शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल। जहां दिव्या अग्रवाल और मूस जाटना से उनकी चिढ़ साफ नज़र आई वहीं राकेश बापट की दोस्ती भी उन्हें पूरी तरह से नहीं मिल पाई। हालांकि, निशांत भट्ट के साथ उनकी खट्टी मीठी नोकझोंक दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

बॉलीवुड में नेहा भसीन की धूम

बॉलीवुड में नेहा भसीन की धूम

नेहा भसीन ने बॉलीवुड में मेरे ब्रदर की दुलहन के गाने धुनकी से रातों रात सफलता पाई थी। हालांकि उन्होंने पहला गाना गाया था सोहेल खान की फिल्म आर्यन के लिए। इसके बाद फैशन का गाना कुछ खास है भी लोगों को काफी पसंद आया था। नेहा भसीन एक पर्सनैलिटी कोच भी है और उन्होंने रियल टीवी के शो सितारों को छूना है में प्रतिभागियों को groom भी किया था। नेहा भसीन बिग बॉस ओटीटी की पहली कंफर्म सदस्य बनी थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X