इंडियन आईडल 12: नीतू कपूर ने नेहा कक्कड़ को दिया शादी का शगुन, लगवा लिया काला टीका

नीतू कपूर, इंडियन आईडल 12 के सेट पर ऋषि कपूर स्पेशल एपिसोड का हिस्सा बनने पहुंची थीं और इस मौके पर उन्होंने शो की जज नेहा कक्कड़ के लिए एक बहुत ही खास चीज़ की। नीतू कपूर ने नेहा को शादी का शगुन दिया क्योंकि वो नेहा की शादी के बाद उनसे पहली बार मिल रही थीं और ऐसा रिवाज है।

वहीं नेहा कक्कड़ ये शादी का शगुन पाकर फूली नहीं समाईं। वो नीतू कपूर के गले लगीं और उन्हें काला टीका लगाया जिससे उन्हें किसी की नज़र ना लगे।

neetu-kapoor-gives-shaadi-ka-shagun-to-neha-kakkar-on-indian-idol-sets

नेहा कक्कड़ के बारे में बात करते हुए नीतू कपूर ने बताया कि वो बहुत प्यारी बच्ची है और उनके लिए बेटी जैसी है। शादी का शगुन देते हुए नीतू कपूर ने नेहा को कहा कि ये उनके और ऋषि जी की तरफ से आशीर्वाद है जो किसी भी जोड़े को शादी के बाद पहली बार मिलने पर दिया जाता है।

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की जोड़ी

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की जोड़ी

गौरतलब है कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर की जोड़ी भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक है। ऋषि जी के जाने के बाद नीतू कपूर अक्सर ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए बता देती हैं कि वो उन्हें कितना मिस कर रही हैं।

सीख रही हैं डांस

सीख रही हैं डांस

नीतू कपूर धीरे धीरे अपनी ज़िंदगी में कुछ ना कुछ नया सीख और कर रही हैं। अब हाल ही में उनका डांस सीखते हुए एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में नीतू सिंह मस्त होकर गाने घाघरा पर डांस करती दिखाई दीं।

ऋषि कपूर को संभाला

ऋषि कपूर को संभाला

ऋषि कपूर की बीमारी के दौरान, नीतू कपूर उनके लिए मज़बूत स्तंभ बनकर खड़ी रहीं। चाहे भारत हो या फिर अमरीका, नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की हर छोटी बड़ी चीज़ का ध्यान रखा। ये बात खुद ऋषि कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी।

सेट पर वापसी

सेट पर वापसी

अब नीतू कपूर एक बार फिर सेट पर वापसी की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने अपने बच्चों रणबीर और रिद्धिमा को अपना कंधा बताया और उन्हें धन्यवाद दिया कि वो दोनों उन्हें लगातार काम पर वापस जाने को प्रेरित करते रहे।

वापस लौटीं रिद्धिमा

वापस लौटीं रिद्धिमा

ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर के साथ मज़बूती से खड़ी थीं उनकी बेटी रिद्धिमा साहनी। रिद्धिमा, नीतू कपूर के साथ ही रह रही थीं और उनकी नातिन समायरा भी उनका काफी ध्यान बंटा रही थी।

ऋषि कपूर की साथी

ऋषि कपूर की साथी

ऋषि कपूर के सुख दुख की साथी नीतू कपूर, उनके आखिरी दिनों में भी पूरे संयम के साथ उनकी देखभाल में लगी हुई थीं। हालांकि उनके बच्चे भी कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े दिखाई दिए थे।

छोड़ दिया था करियर

छोड़ दिया था करियर

गौरतलब है कि ऋषि कपूर से शादी करने के बाद नीतू कपूर ने इंडस्ट्री छोड़ दी। कहा जाता है कि उस समय कपूर खानदान की बहू - बेटियां फिल्मों में काम नहीं करती थीं। हालांकि नीतू कपूर ने अपनी मर्ज़ी से घर पर रह कर बच्चों की ज़िम्मेदारी संभालने का ऑप्शन चुना।

वापसी का इंतज़ार

वापसी का इंतज़ार

अब फैन्स नीतू कपूर की वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। जुग जुग जियो ब्रेक के बाद उनकी पहली फिल्म होगी जहां वो अनिल कपूर की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X