नीरज चोपड़ा इस सप्ताह कौन बनेगा करोड़पति में आएंगे नजर, अमिताभ बच्चन के साथ होगा धमाका!
अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति इस समय काफी पसंद किया जा रहा है और हर सप्ताह कोई ना कोई बड़ा सितारा इस शो का हिस्सा बनता है। अमिताभ बच्चन के इस शो पर एक महिला ने हाल ही में एक करोड़ रुपए भी जीते थे। लेकिन इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो काफी पसंद की जा रही है। दरअसल हालिया गोल्ड मेडेलिस्ट अब इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। खबर है कि नीरज चोपड़ा और श्रीजेश इस सप्ताह हॉट सीट पर बैठे हुए नजर आने वाले हैं।
हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता था। ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय बन चुके हैं। इस सप्ताह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नीरज नजर आने वाले हैं।

केबीसी सीजन 13 काफी चर्चा में हैं और पसंद किया जा रहा है। इस शो में हाल ही में क्रिकेटर सौरव गांगुली और वीरेंद्र सेहवाग आए थे और वो शो काफी पसंद किया गया था।
इसके अलावा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और फिल्ममेकर कोरियोग्राफर फराह खान भी इस शो में एक साथ पहुंची थीं। अमिताभ बच्चन ने भी इस दौरान काफी मजेदार बातें की थीं। इस सीजन को हम नया कह सकते हैं क्योंकि पिछले सीज़न में, स्टूडियो के दर्शक शो का हिस्सा नहीं थे और हमने 'लाइफ लाइन' में भी एक बड़ा बदलाव देखा।
स्टूडियो के दर्शक इस सीजन में एक नए जोश के साथ वापस आ गए हैं और ऐसा ही जीवन रेखा है - ऑडियंस पोल। अमिताभ बच्चन लगातार इस शो को होस्ट कर रहे हैँ। वर्कफ्रंट पर वो अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी काफी बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications