..................... NCPCR ने नेटफ्लिक्स शो 'बॉम्बे बेगम्स' का बंद करने का दिया आदेश | NCPCR asks Netflix to stop streaming 'Bombay Begums' over inappropriate portrayal of children - Hindi Filmibeat

NCPCR ने नेटफ्लिक्स शो 'बॉम्बे बेगम्स' को बंद करने का दिया आदेश, 24 घंटों में मांगी रिपोर्ट- जानें पूरा मामला

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अलंकृता श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी वेब सीरिज 'बॉम्बे बेगम्स' विवादों में घिर आई है। इस वेब शो को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने आपत्ति जताई है और सीरीज की स्ट्रीमिंग को बंद करने के लिए कहा है। आयोग ने गुरुवार को नेटफ्लिक्स को एक नोटिस जारी किया।

नोटिस में उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म को 24 घंटे में एक विस्तृत एक्शन रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है और ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सीरिज पर बच्चों को गलत ढ़ंग से दिखाने का आरोप है।

Bombay Begums

आयोग के पास एक शिकायत आई थी कि इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि नाबालिगों का यौन गतिविधि और मादक पदार्थों के सेवन में संलिप्त होना आम बात है। आयोग ने कहा कि इस प्रकार का विषय न केवल युवाओं को गलत तरीके से प्रभावित करेगा बल्कि इससे बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और शोषण भी बढ़ सकता है।

NCPCR ने नोटिस में कहा है कि नेटफ्लिक्स को बच्चों के संबंध में या बच्चों के लिए किसी भी फिल्म और वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। आयोग ने कहा कि 'इसलिए आपको इस मामले को गंभीरता से देखना चाहिए और सीरीज की स्ट्रीमिंग पर तुरंत रोक लगाएं।'

गौरतलब है कि, कॉरपोरेट की दुनिया से लेकर मुंबई के बार डांसर्स तक, जिंदगी के अलग अलग पड़ाव पर खड़ी 5 महिलाएं और उनके सपने, जिद, आकांक्षाएं, सफलता और निराशाओं की कहानी है बॉम्बे बेगम्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X