कॅामेडियन भारती सिंह के घर पर NCB की छापेमारी, सर्च के दौरान मिला ड्रग्स, बड़ी खबर !
सुशांत सिंह राजपूत केस में फिल्म इंडस्ट्री में एंटरटेनमेंट की दुनिया में ड्रग्स के कनेक्शन की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो तेजी से कर रही है। इस मामले में मशहूर कॅामेडियन भारती सिंह के घर पर एनसीबी ने शनिवार को रेड की। भारती और उनके पति हर्ष लिंंबचिया के घर पर हुई इस छापे ने सभी को चौंका दिया है।
बताया जा रहा है कि भारती और उनके पति पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा है। एनसीबी ने अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा स्थित घरों में रेड की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार एनसीबी ने भारती सिंह के घर पर नशीला पदार्थ भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि ड्रग्स पैडलर के जरिए दी गई जानकारी के अनुसार भारती सिंह और उनके पति हर्ष के घर पर ये छापा मारा गया है।

उनके घर से गांजा मिला है। इससे पहले एक्टर और मॅाडल अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गेब्रिएला के घर पर भी छापा मारा गया है। आपको बता दें कि भारती सिंह के घर पर छापा मारने के बाद सोशल मीडिया पर भारती सिंह का नाम ट्रेंड करने लग रहा है।
गौरतलब है कि भारती सिंह फिलहाल द कपिल शर्मा शो में नजर आ रही हैं। साल 2017 में उन्होंने लेखक हर्ष लिंबचिया से शादी की थी। भारती सिंह टीवी का लोकप्रिय चेहरा है। उनका नाम इस मामले में आना काफी चौंकाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications