मुनव्वर फारुकी संग ब्रेकअप के ऐलान के बाद नाजिला ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, टूटे दिल का दर्द किया बयां!

Munawar Faruqui, Nazila , bigg boss 17, Nazila breakup with Munawar Faruqui

Nazila breakup with Munawar Faruqui: कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी वर्तमान समय में रियलिटी शो बिग बॉस 17 के घर में मौजूद हैं। घर के अंदर मुनव्वर अपना गेम काफी समझदारी से खेल रहे हैं परंतु गेम के साथ साथ कॉमेडियन की पर्सनल लाइफ भी शो में सबके सामने आ गई है। ऐसे में शो के बाहर मुनव्वर की गर्लफ्रेंड नाजिला ने उनके साथ ब्रेकअप का एलान कर दिया। और अब नाजिला ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके अपना हाल-ए-दिल बयां किया है।

मुनव्वर संग ब्रेकअप के बाद नाजिला का दर्द-

दरअसल पूरी बात ऐसी है, इस वक्त रियलिटी शो बिग बॉस 17 के घर के मजबूत कंटेस्टेट मुनव्वर फारुकी शो में और शो के बाहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर मुनव्वर को लेकर कई सारी चीजें देखने को मिल रही हैं।

शो में मुनव्वर का गेम काफी अच्छा चल रहा था कभी अचानक से शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आयशा आ गई। और आयशा ने शो में आते ही कॉमेडियन को खुब खरी खोटी सुनाई। साथ ही टू-टाइमिंग का आरोप भी लगाया।

ऐसे में इस सबको देखते हुए शो के बाहर मौजूद मुनव्वर की गर्लफ्रेंड नाजिला ने सोशल मीडिया पर लाइव जाकर अपने ब्रेकअप का एलान कर दिया और इस रिश्ते को लेकर सच भी सबके सामने रखा दिया।

इसी बीच अब नाजिल ने एक और पोस्ट शेयर किया। इसके बैकग्राउंड में मॉडल नाजिल ने ऐसा म्यूजिक सेट किया है, जिसे फैंस ने मुनव्वर से जोड़ कर देखा है। पोस्ट में शेयर की गई लिरिक्स हैं- उनका पूरा होना जरूरी तो नहीं, ख्वाहिश तू ख्वाहिश है। आखिर जिंदगी भी कोई मजबूरी तो नहीं है। मुझे गम दे, सोग दे लेजा, ये दिल बेशक इसे तोड़ दे। वो मोहब्बत ही क्या जो तुम छोड़ आए। वो मोहब्बत तो नहीं अगर तुम छोड़ गए।"

गौरतलब है कि, कि मुनव्वर ने 'लॉक अप' का पहला सीजन जीतने के बाद सोशल मीडिया पर नाजिला के साथ अपने रिलेशन को कन्फर्म किया था। उन्होंने फोटो डालकर सोशल मीडिया पर रिलेशन ऑफिशियल किया था। सोशल मीडिया पर दोनों की कई सारी फोटोज भी सामने आई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X