नागिन 6 की तैयारी में जुटीं एकता कपूर, मिलिए शो की लीड हीरोइन से
एकता कपूर की सीरीज़ नागिन, टीवी की सबसे सफल सीरीज़ में से एक रही है। मौनी रॉय के साथ इस सीरीज़ की शुरुआत हुई और रातों रात ये दर्शकों की फेवरिट बन गई। वहीं टीआरपी चार्ट्स पर भी नागिन ने हर हफ्ते धमाका किया। यही कारण है कि पांच सीज़न के बाद अब एकता कपूर नागिन के छठवें सीज़न के साथ लौट रही हैं।
इस बार शो के मेकर्स टीवी के जाने पहचाने चेहरों से हट कर एक फ्रेश चेहरे की तलाश कर रहे थे और ढेरों ऑडीशन्स के बाद नियत फातनानी नागिन 6 की लीड हीरोइन के तौर पर फाईनल माना जा रही हैं।

नियत फातनानी इससे पहले, स्टार प्लस के शो नज़र में दिखाई दे चुकी हैं। दिलचस्प ये है कि ये शो भी सुपरनैचुरल शो था और इस शो में नियत, हर्ष राजपूत के अपोज़िट दिखाई दी थीं। हर्ष, हाल ही में नागिन सीरीज़ के स्पिन ऑफ कुछ तो है, में मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।
अब नियत, नागिन की कहानी को आगे ले जाती हुई दिखाई दे सकती हैं। हालांकि, उन्हें इस रोल के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी क्योंकि इस सीरीज़ में अब तक 12 हीरोइनें, नागिन का किरदार निभा चुकी हैं और हर किसी ने अपनी छाप छोड़ी है। मिलिए इन 12 नागिनों से।

टीवी की आखिरी नागिन
कलर्स चैनल पर टीवी की आखिरी नागिन थीं कृष्णा मुखर्जी। कृष्णा, नागिन के स्पिन ऑफ सीरीज़ में दिखाई दी थीं जिसका नाम था कुछ तो है: नागिन एक नए रंग में। इस सीरीज़ में पुरानी सारी नागिनें कृष्णा के किरदार को मौत के मुंह से बचाने के लिए अपना विश देती हैं जिससे कि वो नागिन बन जाती हैं।

सुरभि चांदना
सुरभि चांदना नागिन के पांचवे सीज़न में नज़र आई थीं। नागिन सीरीज़ की आखिरी नागिन सुरभि चांदना ही थीं। नागिन स्पिन ऑफ की कहानी भी सुरभि के साथ ही जोड़ी गई थी। इस सीरीज़ में उन्होंने शरद मल्होत्रा के साथ रोमांस किया था।

पांचवे सीज़न की शुरूआत
पांचवे सीज़न की शुरूआत हुई थी हिना खान के साथ। हिना खान, नागिन की कहानी हज़ारों साल पहले लेकर गईं। वो पहली इच्छाधारी नागिन के तौर पर इस सीरीज़ में नज़र आई जिसे भगवान शिव का श्राप मिलता है।

निया शर्मा
निया शर्मा, नागिन के चौथे सीज़न की लीड किरदार थीं। इस सीज़न में उन्होंने बृंदा का किरदार निभाया था। लॉकडाउन के बाद केवल 37 एपिसोड के बाद इस सीज़न को बंद करना पड़ा था।

जैसमीन भसीन
नागिन के सीज़न 4 में निया का साथ दिया जैसमीन भसीन ने। हालांकि जल्दी ही उनका किरदार खत्म हो गया। जैसमीन को पहचान मिली थी ज़ी टीवी के शो टशन - ए - इश्क के साथ। इसके बाद वो कलर्स के शो दिल से दिल तक में मुख्य भूमिका निभाती नज़र आई थीं।

सायंतनी घोष
सीज़न 4 की शुरूआत सायंतनी घोष के साथ हुई थी। सायंतनी इस सीरीज़ में बृंदा की मां बनी थीं और शेषनाग साम्राज्य की राजकुमारी।

करिश्मा तन्ना
नागिन के तीसरे सीज़न की शुरूआत हुई थी करिश्मा तन्ना के साथ। हालांकि करिश्मा नागिन भले ही थीं लेकिन उनका किरदार काफी छोटा था। शो में उन्होंने अंत में एंट्री ली।

रक्षंदा खान
नागिन 3 की विलेन थीं रक्षंदा खान जो कि खुद एक नागिन थी। सीरियल में इस खुलासे के बाद टीआरपी आसमान छूने लगे थे।

सुरभि ज्योति
नागिन 3 की मुख्य लीड थीं सुरभि ज्योति। इस सीरियल में दर्शकों ने जितना सुरभि और माहिर की जोड़ी को पसंद किया, उतना ही अनीता और सुरभि की केमिस्ट्राी को भी।

अनीता हसनंदानी
अनीता नागिन 3 में ग्रे भूमिका में नज़र आईं। हालांकि आगे चलकर उनका किरदार इतना दिलचस्प हो चुका था कि हर कोई इस किरदार के पीछे ही पड़ गया था।

अदा खान
अदा खान, पहले और दूसरे सीज़न में नागिन की सपोर्टिंग भूमिका निभाती दिखी थीं।

असली नागिन
टीवी की असली नागिन मौनी रॉय। नागिन के बाद से मौनी की फैन फॉलोइंग में ज़बरदस्त इज़ाफा हुआ। इस शो ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया।


Click it and Unblock the Notifications











