मिल जायेगी नव्या को पिकनिक की इजाजत

लेकिन उसे पता है कि उसे इजाजत नहीं मिलेगी। आनेवाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि कैसे नव्या के परिवारवाले पहले तो नाराज हो जाते हैं। लेकिन फिर उसे पिकनिक में जाने की अनुमति मिल जाती है। नव्या के पापा को लगता है कि नव्या की जाने की इच्छा है।इसलिए वह उसके उत्साह को देखते हुए जाने की इजाजत दे देते हैं। लेकिन बिल्कुल साफतौर पर यह बात कह देते हैं कि वहां किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, और अगर ऐसा हुआ तो वह आगे से कभी उसे कहीं अकेले नहीं जाने देंगे। नव्या अलग अंदाज में यह बात अनंत को बताती है, जिसे सुन कर अनंत खुशी से पागल हो जाता है। आनेवाले एपिसोड में आप देखेगें कि पिकनिक के बहाने वे दोनों कैसे करीब आते जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











