मोदी के बुलाने पर बिग बॉस से बाहर आएंगे सिद्धू

सिद्धू की पत्नी ने कलर्स चैनल को बताया कि मोदी ने उन्हें फोन करके कहा है कि राजनेता सिद्धू की जरुरत आने वाले चुनावों में उन्हें है और इसलिए सिद्धू को बिग बॉस के घर से बाहर आना पड़ेगा। सिद्धू की पत्नी ने ये भी बताया कि सिद्धू की आमदनी का एकमात्र जरिये टीवी शो है चाहे वो क्रिकेट से जुड़ा शो हो या फिर कोई और इसीलिये सिद्धू बिग बॉस में गये थे।
उन्होंने ये भी बताया कि इससे पहले भी बिग बॉस के चारों सीजन में उन्हें बुलाया गया था लेकिन सिद्धू हमेशा मना कर देते थे। इस साल जब बिग बॉस के निर्माता ने उनसे बात की तो आखिरकार वो तैयार हो गये। फिल्हाल सिद्धू को बिग बॉस के घर वाले काफी पसंद भी करते हैं और उन्हें काफी सम्मान भी देते हैं। सभी के साथ सिद्धू की अच्छी बॉंडिंग है। हालांकि इस हफ्ते वृजेश और सपना के साथ सिद्धू की काफी झड़प हुई लेकिन इसके बावजूद सिद्धू हमेशा कि तरह कूल रहे और सभी में अपना प्यार बांटते रहे।
सिद्धू से पहले करिश्मा कोटक और असीम को भी अचानक इमरजेंसी के चलते बिग बॉस के घर से बाहर होना पड़ा था। कहा जा रहा है कि अब बिग बॉस में पॉर्न स्टार प्रिया राय एंट्री लेंगी। अब देखना है कि सिद्धू के जाने के बाद बिग बॉस के घर का माहौल क्या रुप लेता है।


Click it and Unblock the Notifications