सांसद सिद्धू को बिग बास के लिए भाजपा की हरी झंडी का इंतजार

जिसके बारे में सिद्धू ने सिर्फ इतना कहा है कि हां इतना जरूर है कि मुझसे बिग बॉस 5 वालों ने संपर्क जरूर किया है लेकिन इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया है। क्योंकि सिद्धू भाजपा पार्टी के सासंद है इसलिए उनकी इच्छा है कि पार्टी अगर परमिशन देगी तब ही वो शो ज्वाइंन करेगें।
हालांकि कलाई के जादूगर नवजोत सिंह सिद्धू ने शो के पेमेंट पर कोई जिक्र नहीं किया है। हां उन्होंने ये जरूर कहा कि अगर पार्टी उन्हें आज्ञा देती है तो ठीक है लेकिन एक बात और है जिसकी पुष्टि होने पर ही वो शो में आयेगे। और वो है ये कि इस बार ये शो पिछले सीजन की तरह अश्लील नहीं होगा।
खैर अब आगे क्या होगा वो बस कुछ दिनों में तय हो जायेगा लेकिन पार्टी का कहना है कि सिद्ध और बिग बॉस को लेकर उनके पास कोई खबर नहीं आयी है इसलिए हम अभी कुछ कह नहीं सकते है लेकिन पार्टी में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी शो में हिस्सा ले सकता है। गौरतलब है कि इस बार बिग बॉस को होस्ट सल्लू मियां नहीं बल्कि संजू बाबा करेगें।


Click it and Unblock the Notifications











