सिद्धू ने पुलवामा हमले पर अपने बयान को बताया सही, कहा कपिल शो से बाहर नहीं हुआ
पुलवामा आतंकी हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू के असंवेदनशील बयान के बाद फैंस ने द कपिल शर्मा शो पर निशाना साधा। दो दिन पहले शनिवार को शो को जमकर ट्रोल किया गया। कपिल शर्मा शो बॉयकॉट करने का एलान कर दिया गया। आखिरकार देर शाम ये खबर आयी कि नवजोत सिंह सिद्धू को शो से हटा दिया गया है।
उनकी जगह अब अर्चना पूरन सिंह दिखाई देंगी। ये भी कहा गया कि सिद्धू को हटाने के पीछे किसी और का नहीं बल्कि निर्माता सलमान खान का हाथ है।उन्हीं के कारण नवजोत को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। हालांकि एक दिन बाद इस पूरे मामले पर खुद सिद्धु ने चौंकाने वाली जानकारी दी है।

सिद्धु ने इन दोनों मामलों को अलग बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले पर अपने दिए गए बयान को भी सही ठहराया है।


Click it and Unblock the Notifications











