कपिल के शो में नहीं गूंजेंगे हंसी के ठहाके..ये शख्स छोड़ेंगे शो!
जब से कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शुरू हुआ है और जब से ये शो द कपिल शर्मा शो के नाम से दूसरे चैनल पर शिफ्ट हुआ है तभी से इसमें नवजोत सिंह सिद्धू की अहम भूमिका रही है। लेकिन खबर आ रही है कि नवजोत सिंह सिद्धू जल्द ही कपिल के शो को अलविदा कर देंगे।

खबरों के मुताबिक़ आप पार्टी ज्वाइन करने के बाद अब सिद्धू कपिल का शो छोड़ सकते हैं। ख़बरों के मुताबिक, आप पार्टी ज्वाइन करने के बाद सिद्धू को बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है, इसी के मद्देनजर यह माना जा रहा है कि राजनीति में बढ़ी उनकी सक्रियता की वजह से वह शो को वक्त नहीं दे पाएंगे।
इस बारे में ना तो सिद्धू ने और ना ही कपिल ने किसी तरह की पुष्टि की है लेकिन अगर वाकई ऐसे होता है तो सिद्धू को बीजेपी छोड़ने के बाद जैसे पीएम मोदी ने उन्हें बाय बाय तो किया ही होगा।ठीक वैसे ही अगर सिद्धू कपिल का साथ छोड़ते हैं तो कपिल को भी उन्हें बाय-बाय कहना ही पड़ेगा।
अरे भई टीआरपी लेनी है..'कुछ भी' करना तो बनता है!
नवजोत सिद्धू के जाने से बीजेपी को जितना नुकसान होगा उससे कई गुना ज़्यादा नुकसान कपिल के शो का हो सकता है। क्योंकि भले ही पंजाब में बीजेपी को सिद्धू के लिए कोई ऑप्शन मिल जाए लेकिन कपिल को अपने शो के लिए सिद्धू के जगह किसी और को सोचना नामुमकिन है।
और ज़्यादा हंसने को हो जाएं तैयार..कपिल के शो में लौटा ये किरदार!


Click it and Unblock the Notifications












