अश्लीलता के चलते बिग बॉस में सिद्दू की एंट्री नहीं!

Navjot Singh Sidhu
भारत के मशहूर क्रिकेटर और सांसद नवजोत सिंह सिद्दू इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं वजह है उनका रियलिटी शो बिग बॉस में प्रतिभागी बनने का ऑफर मिलना । ऐसा कयास लगाया जा रहा है इस बार इस शो ने नवजोत सिंह सिद्धू से संपर्क साधा है लेकिन सिद्धू मियां का कहना है कि उनकी पार्टी भाजपा जब तक हां नहीं करती है तब तक वो इस शो में हिस्सा नहीं ले सकते है।

कुछ टीवी चैनलों के हवाले से खबर आ रही है कि भाजपा ने सिद्धू को इस शो में भाग लेने से मना कर दिया है। क्योंकि भाजपा का मानना है कि ये शो बेहद अश्लील है। पिछले सीजन में इसने बदनामी ज्यादा बटोरी है। शिवसेना ने तो इस को बंद कराने की सोच ली थी।

कोर्ट ने इसे चेतावनी भी दी थी कि अगर इसका अश्लीलता का क्रम चलता रहा तो इसे रात 11 बजे के बाद प्रसारित किया जाये लेकिन जैसे-तैसे कर के इस शो ने अपने पिछले एपीसोड पूरे किये थे। वैसे भी शिवसेना और भाजपा दोनों मौसेरे भाई है इसलिए हो सकता है कि भाजपा सिद्धू को इस कारण से अनुमति ना दें।

वैसे आपको बता दें कि सिद्धू इससे पहले लाफ्टर चैलेंज में जज की भूमिका निभा चुके है। उस शो में भी हंसी के ठहाकों के बीच कई दोअर्थी संवाद हुआ करते थे लेकिन उस समय भाजपा ने उन्हें नहीं रोका था।

सुनने में ये भी आ रहा है कि बिग ब़ॉस के लिए सिद्दू को 5 करोड़ रूपये ऑफर हुए हैं। गौरतलब है कि इस बार का शो सिने अभिनेता संजय दत्त होस्ट करेगें। देखना दिलचस्प होगा कि सिद्दू का अगला कदम क्या होता है। वो भाजपा की बात मानकर बिग बॉस को टाटा करते है या फिर मुंह मांगी रकम मिलने पर भाजपा की अनदेखी करते है।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X