सिद्दू के बिग बॉस में जाने से भाजपा नाराज
रविवार को शानदार ढंग से बिग बॉस सीजन 6 शुरू हो गया । इसके प्रतियोगियों के नोंक-झोक से भी लोग वाकिफ हो गये हैं। लेकिन शो के अंदर तो लोग अभी नाराज नहीं होते दिख रहे हैं लेकिन शो के बाहर लोग काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि अरे अब कौन नाराज हो गया तो चलिए हम आपको बताते हैं इस बार नाराज हुए हैं बीजेपी नेता क्योंकि पार्टी का एक वर्ग नहीं चाहता था कि उनके एमपी नवजोत सिंह सिद्धू बिग बॉस का हिस्सा बनें।

गौरतलब है कि पिछले साल भी नवजोत सिंह सिद्धू के बिग बॉस में जाने की बात हुई थी लेकिन भाजपा ने उन्हें परमिशन नहीं दी थी लेकिन इस बार नवजोत सिंह सिद्धू शो का हिस्सा बनें हैं जिसके पीछे यह भी कहा जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने शो वालों से चार करोड़ रूपये लिए हैं।
कलर्स टीवी नवजोत सिंह सिद्दू बिग बॉस बिग बॉस 6 भाजपा bigg boss bigg boss 6 colors navjot singh siddhu tv


Click it and Unblock the Notifications