घरेलू नुस्खों की वजह से बुरी तरह से फंसे Navjot Singh Sidhu, डॉक्टर्स ने भेजा 850 करोड़ का लीगल नोटिस

Navjot Singh Sidhu Legal Trouble: नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर खबरों में आ गए हैं वो भी गलत कारणों की वजह से। एक बार फिर उन पर एक नई मुसीबत मंडराती नजर आ रही है। वे हाल ही में अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आए थे। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि वो विवादों में आ गए।
Navjot Singh Sidhu का दावा
कपिल शर्मा के शो में हाल ही में वो अपने अलग ही अंदाज में नजर आए और लोगों का मनोरंजन भी किया लेकिन इसी दौरान वो बातों ही बातों में कुछ ऐसा कह गए, जिसके बाद वो विवादों में फंस गए हैं। इस एपिसोड के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी के स्टेज 4 कैंसर के इलाज के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि एक साल तक चली लड़ाई के बाद उनकी पत्नी अब कैंसर मुक्त हो गई हैं।
घरेलू नुस्खों को बताया कारण
उन्होंने कहा था, 'उसने कैंसर को इसलिए नहीं हराया क्योंकि हमारे पास पैसे थे, बल्कि इसलिए क्योंकि वह डिसिप्लिन्ड थीं और स्ट्रिक्ट डायट का पालन करती थीं। सरकारी अस्पतालों में भी कैंसर का प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सकता है।' उन्होंने कुछ घरेलू नुस्खों वाली बात कही थीं, लेकिन ये बातें उनके लिए अब बड़ी समस्या बन गई हैं।
छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने भेजा नोटिस
उनकी पत्नी को छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी (CCS) की ओर से उनके पति के ट्रे़डिशनल कैंसर ट्रीटमेंट के दावों पर 850 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है। CCS के कनवेनर डॉ. कुलदीप सोलंकी ने कहा कि इस तरह के झूठे दावे लोगों को भ्रमित कर रहे हैं और एलोपैथिक दवा और ट्रीटमेंट के बारे में निगेटिव सोच पैदा कर रहे हैं। नवजोत कौर को एक हफ्ते के अंदर दावों को सपोर्ट करने के लिए "सबूत" पेश करने के लिए कहा गया है।
सिद्धू का दावा
उनके झूठे दावों से लोगों की जान को खतरा है और उनसे कहा गया है कि अगर उनके पास जरूरी मेडिकल रिकॉर्ड नहीं हैं तो वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करें। नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया था कि कुछ खास उपायों की वजह से उनकी पत्नी नवजोत को स्टेज 4 कैंसर से उबरने में मदद मिली, जबकि डॉक्टरों ने उन्हें सिर्फ 40 दिन का समय दिया था।
एएनआई की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कैंसर की तुलना इनफ्लेमेशन से की है, जो दूध, गेहूं (कार्बोहाइड्रेट), रिफाइंड मैदा और चीनी से होती है। उन्होंने कैंसर को चीनी से पनपने, आटा, मैदा, ऐरेटेड ड्रिंक्स से दूर रहने के बारे में भी बात की है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और अमेरिकी डॉक्टरों ने भी यही कहा है।
डॉक्टर्स हुए नाराज
उन्होंने यह भी कहा कि कैंसर के मरीजों को चीनी और कार्बोहाइड्रेट नहीं दिए जाने पर कैंसर सेल्स अपने आप मर जाती हैं। खैर, इसके बाद डॉक्टर कैंसर के इलाज के बारे में उनके बयान से नाराज हो गए। इस तरह एक टॉक शो से शुरू हुए उनके बयानों ने काफी ड्रामा मचा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











