कपिल शर्मा फैंस के लिए Good News.. कहीं नहीं जा रहे शो के सुपरस्टार!
हाल ही में खबर आई थी कि नवजोत सिंह सिद्धू जल्द ही द कपिल शर्मा शो को अलविदा कह देंगे। लेकिन इस शो की प्रॉड्यूसर प्रीति सिमोस ने इन खबरों पर फौरन विराम लगा दिया है। प्रीति ने नवजोत सिंह के शो छोड़ने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू शो में पहले की तरह ही बने रहेंगे।

आपको बता दें कि जब से कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शुरू हुआ है और जब से ये शो द कपिल शर्मा शो के नाम से दूसरे चैनल पर शिफ्ट हुआ है तभी से इसमें नवजोत सिंह सिद्धू की अहम भूमिका रही है। शो पर कहे जाने वाली सिद्धू की शायरी के लोग दिवाने हैं।
कपिल के शो में नहीं गूंजेंगे हंसी के ठहाके..ये शख्स छोड़ेंगे शो!
अपनी हंसी से दूसरों को भी हंसाने का मद्दा रखने वालो फेमस क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बार खबरों में उनके रहने की वजह राज्य सभा से उनका इस्तीफा देना है। पूर्व क्रिकेटर और सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने ना केवल राज्य सभा की सदस्यता छोड़ी है बल्कि बीजेपी से भी नाता तोड़ लिया है।
Wow..कुछ इस अंदाज़ में लौटेगी शाहरुख-महिमा की 'परदेस'..इस एक्ट्रेस की होगी वापसी!
बस इसी की वजह से खबरें उठी थीं कि सिद्धू द कपिल शर्मा शो को भी अलविदा कह देंगे। लेकिन तभी शो की प्रॉड्यूर ने इन खबरों को गलत बताया है। फिलहाल तो आपको दुखी होने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि शो की प्रॉड्यूसर ने कह दिया है कि सिद्धू अभी शो का हिस्सा रहेंगे। मतलब आप सिद्धू की शायरियों को अभी और एंजॉय कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











