द कपिल शर्मा शो फैन्स के लिए अब आई गुड न्यूज़..सुनकर उछल पड़ेंगे आप!
हाल ही में हमने आपको खबर दी थी कि नवजोत सिंह सिद्धू द कपिल शर्मा शो को अलविदा कहने वाले हैं। लेकिन अभी खबर आ रही है कि वो इस शो को नहीं छोड़ रहे। कहा जा रहा था कि सिद्धू आने वाले पंजाब असेंबली इलेक्शन पर पूरा ध्यान देना चाहते हैं, जिसके लिए उन्हें ये शो छोड़ना होगा।

लेकिन सिद्धू के शो न छोड़ने की खबर से उनके फैन्स काफी हो जाएंगे। बता दें कि बीजेपी छोड़ने और आम आदमी पार्टी से बात नहीं बनने के बाद क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने आवाज-ए-पंजाब मोर्चा का ऐलान किया है।
आपको बता दें कि सिद्धू, कपिल के पिछले शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में भी उनकी टीम का खास हिस्सा थे।
'द कपिल शर्मा शो' की टीम में फिलहा नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा, अली असगर, सुनील ग्रोवर और सुमोना चक्रवर्ती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले खबरें थी कि नवजोत अगर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करते हैं तो पार्टी उन्हें सीएम कैंडिडेट भी बना सकती है।
इसी के मद्देनजर यह माना जा रहा है कि अगर वह सीएम कैंडिडेट के लिए अप्लाई करते हैं तो राजनीति में बढ़ी उनकी सक्रियता की वजह से वह शो को उतना वक्त नहीं दे पाएंगे।
Confirm!..कपिल शो फैन्स के लिए बुरी खबर..लाफ्टर किंग नहीं दिखेंगे शो में!
हालांकि सिद्धू ने सितंबर की शुरुआत में अपनी नई पार्टी 'आवाज-ए-पंजाब' को लॉन्च कर दिया था। भाजपा छोड़ने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि नवजोत आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है।
ये होंगे आने वाले 'सुपरस्टार'..हॉट ब्यूटीज़ भी इनके आगे फेल!


Click it and Unblock the Notifications

















