द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर का जबरदस्त कमबैक, इस स्टार ने किया बड़ा खुलासा !
इस बार द कपिल शर्मा शो की वापसी का फैंस ने खुले दिल से स्वागत किया है। बतौर निर्माता सलमान खान का भी कपिल के नए शो से जुड़ना फायदेमंद रहा है। कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर के कारण किसी को भी इस बार शो में सुनील ग्रोवर, डॅा. गुलाटी और रिंकू भाभी की कमी नहीं खली है।
सलमान खान, सलीम खान, अरबाज और सोहेल का पिछले वीकेंड आना कपिल को टीआरपी का उपहार जरूर दे गया होगा। इस बीच सुनील ग्रोवर के शो कानपुर वाले खुरानाज को दर्शकों को बीच निराशा हाथ लगी है।
खुद सुनील ग्रोवर ने इस बात का खुलासा किया था कि सलमान खान चाहते हैं कि वह दोबारा द कपिल शर्मा शो में लौट कर आ जाएं। सुनील अभी भी खुद को थोड़ा वक्त देना चाहते हैं। ऐसा मालूम होता है कि सुनील अब कपिल से अपना नाराजगी को पूरी तरह भूला चुके हैं।

एक बार फिर से शो में कमबैक की सोच को मजबूत कर रहे हैं। ऐसा इशारा कपिल शो के खास सदस्य नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया है। एक अखबार से बातचीत में उन्होंने कहा कि सुनील को इस बात का खुद एहसास होगा। जब उनकी वापसी होगी तो कपिल खुले दिल से उनका स्वागत करेंगे। सुनील को इस बार पहले से ज्यादा इज्जत दी जाएगी।
बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि आपके पसंदीदा सुपरस्टार रियलिटी शो से कितने करोड़ की कमाई करते हैं..


Click it and Unblock the Notifications