घर बुलाया और कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट्स... फिल्मों के टॉप खान ने एक्ट्रेस के साथ ही गंदी हरकत

Navina Bole Sajid Khan: 'इश्कबाज' और 'मिले जब हम तुम' जैसे शो में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर एक्ट्रेस नवीना बोले का नाम भी उन हसीनाओं में शामिल हो गया है जिन्होंने फिल्ममेकर साजिद खान पर हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में निर्देशक साजिद खान के साथ एक बहुत ही गंदा एक्सपीरियंस शेयर किया।
फिल्मीज्ञान से बात करते हुए, नवीना ने कई चौंकाने वाली बातें बताईं। एक्ट्रेस ने बताया कि साजिद ने उन्हें अपने घर बुलाया और उनसे "अपने कपड़े उतारने" के लिए कहा। इश्कबाज अभिनेत्री ने साजिद को एक गंदा आदमी बताया और कहा कि इंडस्ट्री में अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्होंने कई महिलाओं का अपमान किया है।
उन्होंने कहा, "एक बहुत ही भयानक आदमी था, जिससे मैं अपने जीवन में कभी नहीं मिलना चाहती, उसका नाम साजिद खान है, वह हममें से बहुतों के पीछे पड़ा और जब महिलाओं का अनादर करने की बात आई तो उसने हद ही कर दी।"
निर्देशक के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए नवीना ने बताया कि साजिद खान ने उन्हें तब बुलाया था जब वह हे बेबी पर काम कर रहे थे। उन्होंने याद करते हुए कहा, "आप जानते हैं कि जब उन्होंने मुझे बुलाया तो मैं बहुत उत्साहित थी। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम अपने कपड़े उतार कर अंडर गार्मेंट्स में क्यों नहीं बैठ जाती हो, मुझे देखना है कि तुम कितनी कम्फर्टेंबल हो। ये बात मैं आपको 2004 और 2006 की बता रही हूं जब कर रही हूं जब मैंने ग्लैड्रैग्स में काम किया था।"
नवीना ने बताया कि यह मुलाकात साजिद खान के ऑफिस में नहीं बल्कि उनके घर पर हुई थी। हालांकि ये एक अच्छी बात थी कि कोई नीचे उनका इंतजार कर रहा था। नवीना ने बताया, "उन्होंने कहा, 'क्यों, आपने स्टेज पर बिकिनी पहनी है, तो इसमें क्या दिक्कत है।


Click it and Unblock the Notifications











