..................... Nausheen Ali Sardar Reveals Sima Taparia Refused to Find Her a Match Because She is Muslim - Hindi Filmibeat

43 साल की एक्ट्रेस Nausheen Ali को नहीं मिल रहा पार्टनर, 'मुस्लिम हो' कहकर मैचमेकर Sima Tapariya ने किया मना!

Nausheen Ali

Seema Tapariya Rejected Nausheen Ali: नेटफ्लिक्स के शो इंडियन मैचमेकिंग से मशहूर हुईं मैचमेकर सीमा टपारिया को हर घर में पहचान मिली। लेकिन हाल ही में टीवी एक्ट्रेस नौशीन अली सरदार ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि जब उन्होंने सीमा से शादी के लिए लाइफ पार्टनर ढूंढने की बात की, तो उन्हें यह कहकर मना कर दिया गया कि वह मुस्लिम हैं।

बहन ने कराया था कॉन्टैक्ट

नौशीन, जो पॉपुलर शो कुसुम में अपनी एक्टिंग से फेमस हुई थीं, उन्होंने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में बताया कि उनकी बहन ने कोविड के समय सीमा से कॉन्टैक्ट किया था। बहन का मानना था कि नौशीन जिस तरह से शादी के लिए पार्टनर ढूंढ रही हैं, वह तरीका सही नहीं है। इसलिए उन्होंने कहा कि सीमा की मदद ली जानी चाहिए। इस पर नौशीन ने भी हामी भर दी और कहा कि अगर कोई पसंद आया तो वह शादी के लिए तैयार होंगी।

'सीमा ने मना कर दिया'

एक्ट्रेस ने बताया, 'मेरा मामला थोड़ा अलग है। मैं मुस्लिम पैदा हुई हूं लेकिन धर्म को फॉलो नहीं करती। मैंने साफ कहा था कि मुझे कैथोलिक, सिख या पंजाबी लड़का पसंद है। लेकिन उनकी टीम ने कहा कि हम आपके लिए कोई मैच नहीं ढूंढ सकते क्योंकि आप मुस्लिम हैं।'

अब तक सिंगल

नौशीन इस समय 43 साल की हैं और अभी तक शादी नहीं की है। साल 2019 में खबरें आई थीं कि वह अमेरिका के बिजनेसमैन अलेक्जेंडर नेथन को डेट कर रही हैं। लेकिन उस समय एक्ट्रेस ने साफ कर दिया था कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे की कंपनी को एंजॉय करते हैं।

एक्टिंग करियर

नौशीन अली सरदार ने कुसुम से जबरदस्त पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने 'सिंदूर तेरे नाम का', 'मेरी डोली तेरे अंगना', 'गंगा' जैसे सीरियल्स में काम किया। इस समय वह 'वसुधा' नाम के शो में नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X