कैंसर की 2 बड़ी सर्जरी के बाद 77 साल की उम्र में 'तारक मेहता' शो के नट्टू काका का निधन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नट्टू काका यानी कि घनश्याम नायक का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार घनश्याम नायक लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। हाल ही में उनकी कैंसर से जुड़ी दो सर्जरी भी हुई थी। 77 साल की उम्र में भी घनश्याम नायक लगातार तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में काम करना जारी रखा था।

यहां तक वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा का ऐसा प्रमुख किरदार रहे हैं जो कि शो की शुरुआत से जुड़े थे। हालांकि कोरोना महामारी के दौरान अपनी अधिक उम्र के कारण वह शूटिंग पर नहीं जा पा रहे थे। लेकिन उन्होंने यह बताया था कि वो लगातार काम करते रहना चाहते थे। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बाघा की भूमिका निभाने वाले कलाकार तन्मय वेकारिया ने ई टाइम्स से बातचीत में बताया कि उनके बेटे ने मुझे फोन कर इसकी जानकारी दी।

Nattu kaka,Ghanashyan nayak

कुछ महीने पहले अस्पताल में एडमिट होने के बाद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो पाया था। शाम को 5.30 बजे उनका निधन हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि वो एक रत्न थे। शो में मेरे सबसे करीब थे। उन्होंने हमारे साथ काम करने की पूरी कोशिश की। लेकिन उनकी सेहत ने अनुमति नहीं दी। मुझे उनके चले जाने का बेहद दुख है। आपको बता दें कि सर्जरी के बाद घनश्याम नायक की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

जहां पर वह पहले से काफी कमजोर नजर आ रहे थे। कोरोना महामारी के दौरान ही उनके कैंसर बीमारी की खबर सभी के सामने आयी थी। कैंसर सर्जरी के दौरान घनश्याम नायक के गले से 8 गांठें निकाली गई थीं।एक इंटरव्यू में घनश्याम नायक के बेटे विकास ने यह जानकारी दी कि अप्रैल में उनके पापा के गले की पॅाजिट्रॅान एमिशन टोमोग्राफी स्कैनिंग करवाई गई तो उसमें कुछ स्पॅाट्स नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X