Pictures खतरों के खिलाड़ी शो से बाहर हुईं नतालिया
मॉडल और एक्टर नतालिया कौर को हाल ही में खतरों के खिलाड़ी डर का ब्लॉकबस्टर शो से बाहर निकाल दिया गया। सापों से लेकर कॉकरोचेस तक के टास्क और ऊंची बिल्डिंग से कूदने तक के हर एक टास्क में अपना बेस्ट देने के बाद नतालिया कौर को आखिरकार शो से बाहर जाना पडा। इस शो में एंट्री करने से पहले उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि वो इतने गंभीर और मुश्किल भरे टास्क करेंगी।
अपने हर एक डर को पार करके और मुश्किल टास्क को कंपलीट करके नतालिया ने एक लंबा सफर तय किया लेकिन आखिर में जब उन्हें काले केकड़ों का सामना करना पड़ा तो वो अपने साथ के प्रतिभागियों सागारिका घाटके चांग और इकबाल खान से पीछे रह गयीं।
नतालिया ने खतरों के खिलाड़ी शो के दौरान बेहतरीन दोस्त बनाए और साथ ही उन्हें राकेश में एक अच्छा हिंदी ट्यूटर भी मिला जिन्होने इस खूबसूरत ब्राजीलियन ब्यूटी को हिंदी भाषा से अवगत कराया। नतालिया ने अपने इस सफर में पूरे 12 स्टंट किये और जीत भी हासिल की।


Click it and Unblock the Notifications











