नताशा हुईं बिग बॉस से बाहर, सलमान की फेवरेट!
बिग बॉस के घर में हर साल कोई ना कोई ऐसी कंटस्टेंट आती हैं जो कि बिग बॉस के घर में भले ही ज्यादा टिक नहीं पातीं लेकिन सलमान की नज़रों में जरुर बस जाती हैं। बिग बॉस के बाहर जाकर उन्हें बॉलीवुड में एंट्री भी मिल जाती है। इस साल नताषा ऐसी ही कंटस्टेंट थीं जिन्हें हिंदी समझ ही नहीं आती थी और जिसके चलते वो बाकी कंटस्टेंट से काफी अलग चुपचाप ही रहती थीं।
बिग बॉस के घर में वही टिकता है जो कैमरों में सबसे ज्यादा नज़र आता है या फिर जो दर्शकों को खुद से जोड़े रखता है। नताषा बिग बॉस के घर में जबसे आई हैं तभी से वो काफी चुपचाप ही दिखीं। प्रतिभागियों से भी वो बहुत कम ही बातें करतीं दिखीं। इसके चलते कई बार सलमान ने भी नताशा को टोका कि वो बिल्कुल भी नज़र नहीं आ रही हैं।
लेकिन इसके बावजूद नताशा का कैमरों पर बिल्कुल नज़र ना आना उनके विरोध में गया और लोगों ने उन्हें वोट ना देकर बाहर कर दिया। 19 अक्टूबर के एपिसोड में नताशा को घर से बाहर कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications