नर्गिस फाखरी और फ्रीडा पिंटो का नॉनवेज कॉफी विद करन!
कॉफी विद करन शो स्टार वर्ल्ड चैनल का सबसे हिट शो है। यूं तो करन जौहर इस शो को होस्ट करते हुए बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स को नर्वस कर देते हैं और काफी विवादित मुद्दों पर भी उनसे बात करके शो को दर्शकों और फैंस के लिए इंटरेस्टिंग बना देते हैं। लेकिन हाल ही में करन जौहर के इस शो को दो खूबसूरत एक्ट्रेसेस ने इतना ज्यादा विवादित बना दिया कि शो का टेलीकास्ट 9 बजे से बढ़ाकर रात को 11 बजे कर दिया गया। चैनल के अनुसार ऐसा करने के पीछे वजह थी कि नर्गिस और फ्रीडा ने शो को दौरान इतनी सारी नॉनवेज बातें कीं कि इस एपिसोड को फैमिली टाइम पर टेलीकास्ट नहीं किया जा सकता था। लोगों को इस एपिसोड के टेलीकास्ट होने का बेसब्री से इंतजार था और जब ये एपिसोड टेलीकास्ट हुआ तो दर्शकों को एहसास हुआ कि वाकई एपिसोड का टाइम बदलना बिल्कुल सही फैसला था।
फ्रीडा और नर्गिस ने शो के दौरान ऐसी ऐसी बातें की जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते थे, कि ये दो खूबसूरत एक्ट्रेसेस पब्लिक मंच पर इस तरह की बातें भी कर सकती हैं। नर्गिस जो कि काफी चुपचाप सी और सीधी साधी नज़र आती हैं ने बताया कि उन्हें नॉनवेज जोक्स बहुत पसंद हैं और वो इन्हें काफी शेयर करती हैं। यहां तक कि नर्गिस ने अपने नाम के मतलब को भी कुछ इस तरह से पेश किया कि खुद करन हैरान रह गये। आइये इस मजेदार और नॉनवेज एपिसोड के रैपिड फायर राउंड में क्या हुआ ये बताते हैं आपको-
नर्गिस फाखरी रैपिड फायर राउंड
इन एक्ट्रेसेस में क्या है जो आपके पास नहीं है-
कैटरीना- धूम 3
दीपिका- लगातार 4 ब्लॉकबस्टर फिल्में
प्रियंका- सिंगिंग करियर
अनुष्का- यशराज बैनर के साथ कॉंट्रेक्ट
आपको क्या लगता है कि इन प्रोडक्ट्स के विज्ञापन किन सेलिब्रिटीज को करने चाहिए-
कॉन्डोम- शर्लिन चोपड़ा
एंडी हैंगओवर ड्रग- ये मुझे नहीं पता, शायद करन को करना चाहिए।
जब एक्ट्रेसेस ये लाइनें बोलती हैं तो उनका असली मतलब क्या होता है-
मैं एक्सरसाइड के लिए नहीं मरती- वो झूठ बोलती हैं। वो 10 घंटे जिम में ही बिताती हैं।
आपके बारे में ऐसी तीन चीजें जो कोई नहीं जानता-
1- मैं बहुत ही बेहूदा हूं, हालांकि मैं सेक्सी दिखती हूं लेकिन फिर भी।
2- मैं बहुत गंदे और नॉनवेज जोक्स करती हूं।
3- मैं पैसे बचा रही हूं न्यूजीलैंड में एक फार्म खरीदने के लिए।
इन एक्टर्स मे से सबसे सेक्सी कौन है-
रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, वरुण धवन, रितिक रौशन, जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम
फ्रीडा पिंटो- रैपिड फायर राउंड
- अगर कोई आपको ये ऑफर दे तो आप क्या कहेंगी- बॉलीवुड में स्ट्रिप टीज आइटम सॉंग करने का ऑफर
अगर करन जौहर की फिल्म हो तो क्यों नहीं, कहानी पर भी डिपेंड करेगा।
- अगर देव पटेल आपसे शादी करना चाहे तो?
जब तक हम वहां पहुंचेंगे हम वो ब्रिज पार कर चुके होंगे।
- जब एक्ट्रेसेस ये लाइन यूज करती हैं तो इसका असल मतलब क्या होता है-
मैं वर्जिन हूं- मैं इंडस्ट्री के हर एक बड़े एक्टर के साथ सो चुकी हूं।
- लड़कों को फ्रीडा पिंटो सेक्सी लगती हैं क्योंकि-
क्योंकि मैं सेक्सी हूं।
- एक शब्द में जवाब दीजिए-
पेपराजी- पोज
बॉलीवुड- ड्रामाटिक
थ्रीसम- आज रात
- आपके अनुसार जरुरत से ज्यादा आंकी गयी फिल्म-
गैंग्स ऑफ वासेपुर 1
- किन एक्टर या एक्ट्रेसेस को आप ये किताबें गिफ्ट देना पसंद करेंगी-
50 शेड्स ऑफ ग्रे- दीपिका पादुकोण (जब तक मैं नर्गिस के साथ व्यस्त हूं।)
मम्मा बॉय- रणबीर कपूर
- बॉलीवुड निर्देशक जिसके साथ आप काम करना चाहती हैं-
दिबाकर बैनर्जी
- किन दो एक्ट्रेसेस के साथ आप देव पटेल को फिल्में करते नहीं देखना चाहतीं?
नर्गिस फाखरी और दीपिका पादुकोण
- अगर दीपिका, करीना, कैटरीना, और सोनम के बीच क्विज हो तो कौन जीतेगा
दीपिका, वो बहुत स्मार्ट और इंटैलिजेंट हैं।
नर्गिस फाखरी और फ्रीडा पिंटो ने मिलकर कॉफी विद करन के दौरान करन जौहर को भी कई बार चुप करा दिया। पूरे एपिसोड के दौरान कई बार ऐसा हुआ कि खुद करन जौहर के पास बोलने को शब्द नहीं थे और कई बार करन जौहर बोलते समय लड़खड़ा गये।


Click it and Unblock the Notifications











