बेचारी नरगिस..क्लिवेज दिखा तो चुकानी पड़ी कीमत..SAD!
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बैंजो' का प्रमोशन करने में जुटी हुई है। हाल ही में नरगिस अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए रियलिटी शो 'डांस प्लस' का प्रमोशन करने पहुंची थीं। हमेशा से ही बोल्ड और सेक्सी दिखने वालीं नरगिस के लिए इस बार उनका यही अंदाज़ भारी पड़ गया।

रिपोर्ट्स की मानें तो हुआ यूं कि नरगिस इस शो पर एक काफी सेक्सी सी ड्रेस पहनकर गई थीं, जिसमें उनका क्लिवेज काफी दिखाई दे रहा था। बस..शो के मेकर्स ने नरगिस को ड्रेस पर पिन लगाने के लिए कह दिया।
B'DaySpcl..'छोटा पैकेट' बड़ा धमाका..बचपन से ही शरारतों का पिटारा!
उनका मानना था कि नरगिस की ये ड्रेस एक फैमिली शो के हिसाब से ठीक नहीं है। शुरुआत में तो नरगिस ने ड्रेस को पिनअप करने से मना कर दिया लेकिन जब शो के डायरेक्टर तक ने भी ये बात बोल दी तो नरगिस के पास और कोई रास्ता नहीं बचा तो उन्हें भी अंत में अपनी ड्रेस को पिनअप करना ही पड़ा।
लेकिन अब सोचने वाली बात ये है कि बेचारी नरगिस के साथ ही ऐसा क्यों किया गया। जब कोई और एक्ट्रेस एक्पोज़ करती हैं तो उन पर आपत्ति क्यों नहीं जताई जाती। उदाहरण के तौर पर मलाइका अरोड़ा खान को ही ले लीजिए।
मलाइका का स्टाइल बन चुका है एक्पोज़ करना। फिल्म हो या टीवी रियलिटी शो..मलाइका का एक्पोज़ नज़र आ ही जाता है। मलाइका जहां हो और एक्पोज़ न हो, ऐसा मुश्किल ही है।
नच बलिए और बाकि रियलिटी शो में मलाइका का क्लिवेज दिखना या बाकि किसी और तरीके से एक्सपोज़ करना कोई बड़ी बात नहीं है।
अगर मलाइका या बाकि एक्ट्रेस का ये लुक अगर चैनल बर्दाश्त कर सकता है, या उनके एक्सपोज़ करने से चैनल को फैमिली शो की याद नहीं आती तो नरगिस के साथ ऐसा व्यवहार क्यों।


Click it and Unblock the Notifications




