Hema Committee की रिपोर्ट पर नकुल मेहता का आया रिएक्शन, बोले- इंडस्ट्री में हर एक महिला...

Nakuul Mehta's reaction on Hema Committee's report: जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट जब से आई है तब से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मच गया है। साल 2017 में मीटू मूवमेंट चलाया गया था। जिसमें कई देश विदेश की एक्ट्रेसेस ने हिस्सा लेकर यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाई थी ठीक उसी तरह अब आई है 'हेमा कमेटी रिपोर्ट' (Hema Committee Report) जिसने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के घिनौने राज का पर्दाफाश कर दिया है।
235 पन्नों की इस रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं पर कम से कम 17 तरीके से शोषण किए जा रहे हैं। बता दें कि जब से यह रिपोर्ट सामने आई है से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों का काला चिट्ठा खुल गया है। किसी ने इस्तीफा दे दिया है तो कइयों की हालत खराब है। इस मुद्दे पर कई सितारों ने अपनी बात सामने रखी है वहीं हाल ही में टीवी एक्टर नकुल मेहता ने इस रिपोर्ट का समर्थन किया है।
हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है- जो कोई भी इस अविश्वसनीय WCC के नेतृत्व में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के इस खुलासे के बारे में और जानना चाहता है तो कृपया हेमा कमेटी रिपोर्ट के बारे में पढ़ें। इसका असर हम सभी पर होना चाहिए। इंडस्ट्री में हर एक महिला और हर एक पुरुष पर इसका असर होना चाहिए।
इसके आगे नकुल लिखते हैं- समाज में हो रहे इस तरह के घिनौने अपराध के खिलाफ आवाज उठाने में हमें कुछ ही मिनट लगते हैं। शायद महिलाओं के संघर्ष के बारे में जानने के लिए कुछ और समय भी लग सकता है। इन महिलाओं के संघर्षों का असर हमपर पड़े या ना पड़े, लेकिन हमें इसके बारे में जरूर जानना चाहिए।
आपको बता दें कि साउथ सुपरस्टार मोहनलाल का नाम जब से इन सबमें आया है उन्होंने AMMA के प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं मुकेश, जयसूर्या और रंजीत के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications












