90 पैकेट ब्रेस्ट मिल्क डोनेट कर नकुल मेहता की पत्नी ने जीता दिल, NICU के बच्चों के लिए उठाया बड़ा कदम
Nakuul Mehta Wife Jankee Donates 90 Packets Of Breast Milk: टीवी के पॉपुलर एक्टर नकुल मेहता की पत्नी जानकी मेहता इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। इसकी वजह कोई ग्लैमरस फोटोशूट या म्यूजिक वीडियो नहीं, बल्कि उनका एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक कदम है। जानकी मेहता ने अपने ब्रेस्ट मिल्क के 90 पैकेट NICU के नवजात बच्चों के लिए डोनेट किए हैं। उनकी इस पहल की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है और कई मांएं उन्हें प्रेरणा मान रही हैं।

NICU के बच्चों के लिए डोनेट किया ब्रेस्ट मिल्क
जानकी मेहता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी ब्रेस्ट मिल्क डोनेशन जर्नी शेयर की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना स्टोर किया हुआ दूध मिल्क बैंक को डोनेट कर दिया है, ताकि NICU में भर्ती नवजात बच्चों को मदद मिल सके।
NICU यानी Neonatal Intensive Care Unit अस्पताल का वह हिस्सा होता है, जहां समय से पहले जन्मे या गंभीर बीमारी से जूझ रहे नवजात बच्चों को रखा जाता है। ऐसे बच्चों के लिए मां का दूध बेहद जरूरी माना जाता है। जानकी ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार अपना डोनेट किया हुआ दूध मिल्क बैंक को दिया, तो वह काफी इमोशनल हो गईं।
जानकी ने शेयर किया इमोशनल अनुभव
जानकी मेहता ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह पल उन्हें इतना भावुक कर देगा। उन्होंने बताया कि बेटी रूमी के जन्म के बाद से वह हर दिन दूध पंप करती थीं। कई बार आधी नींद में, थकान में और खुद को मोटिवेट करके भी उन्होंने यह काम जारी रखा।
जानकी ने कहा कि वह हर दिन दूध को स्टोर करतीं, लेबल लगातीं और फ्रिज में जगह बनाकर संभालकर रखती थीं। उनके मन में हमेशा यह डर रहता था कि अगर कभी उनके बच्चे को जरूरत पड़ी तो यह दूध काम आएगा।
9 महीने की बेटी की मां हैं जानकी
जानकी मेहता ने बताया कि उनकी बेटी रूमी अब 9 महीने की हो चुकी है। वह अभी भी डायरेक्ट फीडिंग ले रही है और साथ में सॉलिड फूड भी अच्छे से खाने लगी है। ऐसे में जानकी को लगा कि अब वह अपना स्टोर किया हुआ दूध उन बच्चों के लिए डोनेट कर सकती हैं जिन्हें इसकी ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि इन छोटे-छोटे मिल्क बैग्स में सिर्फ दूध नहीं था, बल्कि उनकी मेहनत, अनुशासन, प्यार और पिछले कई महीनों का संघर्ष भी जुड़ा हुआ था।
जानकी ने अपनी पोस्ट में महिलाओं की ताकत की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा कि महिलाओं का शरीर सच में किसी चमत्कार से कम नहीं होता। उन्होंने कहा कि एक मां सिर्फ अपने बच्चे के लिए ही नहीं, बल्कि दूसरे बच्चों के लिए भी पोषण तैयार कर सकती है और यही बात उन्हें बेहद खास लगती है।
दो बच्चों के माता-पिता हैं नकुल और जानकी
बता दें कि नकुल मेहता और जानकी मेहता टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों साल 2021 में पहली बार बेटे सूफी के माता-पिता बने थे। इसके बाद साल 2025 में उनके घर बेटी रूमी का जन्म हुआ। दोनों अक्सर अपनी पेरेंटिंग जर्नी से जुड़े पल सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications