Nakuul Mehta-Disha Parmar: नकुल और दिशा के फैंस के लिए आई खुशखबरी, जल्द ही करेंगे साथ में वापसी

Disha Parmar

Nakuul Mehta-Disha Parmar: टेलीविजन के जाने माने एक्टर नकुल मेहता और दिशा परमार के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, दोनों एक बार फिर से नए सीरियल के साथ वापसी कर रहे हैं और इसमें भी दोनों मुख्य कलाकारों की तरह ही साथ में काम करेंगे। बीते दिनों अपने शो बड़े अच्छे लगते हैं को लेकर चर्चा में थे। इस शो में एक्टर के साथ उनकी दोस्त और एक्ट्रेस दिशा परमार नजर आईं थी। शो में दोनों को खूब प्यार मिला था।

सूत्रों की मानें तो बताया जा रहा है कि दिशा और नकुल की जोड़ी एक बार फिर से साथ में धमाल मचाने के लिए तैयार है। जैसा कि सभी जानते हैं दोनों कलाकारों ने अपने टीवी करियर की शुरुआत शो प्यार का दर्द है, से की थी। इस शो में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

फिर इसके बाद दोनों स्टार्स को शो बड़े अच्छे लगते हैं में भी खूब सराहा गया था, जिसके चलते मेकर्स ने दोनों के साथ एक और शो बनाने के फैसला लिया है। शो काफी हिट रहा था परंतु शो को एक्टर ने बीच में छोड़ दिया था लेकिन दर्शकों का प्यार एक्टर के लिए कम नहीं हुआ।

हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक नकुल और दिशा एक दूसरे शो में एक साथ एंट्री लेंगे। जहां पर उनकी एक अलग लव स्टोरी दिखाई जाएगी। हालांकि इस शो को लेकर नाम डिसाइड नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही ऑफिशियल घोषणा की जाएगी और इसका प्रोमो भी रिलीज किया जाएगा।

Recommended Video

Bade Achhe Lagte Hain Season 3 में Ram-Priya बनकर लौटेंगे Nakul Mehta और Disha Parmar ?

गौरतलब है कि नकुल और दिशा दोनों की टीवी की दुनिया के चाहिते कलाकार हैं और दोनों चाहे अलग अलग काम करें या फिर साथ में काम करें फैंस दोनों को बहुत पसंद करते हैं। कई सारे प्रोजेक्ट को सफल बनाने के बाद नए प्रोजेक्ट में दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। वहीं, बीते दिनों एक्टर नकुल ने बताया था कि वह कुछ प्रोजेक्ट्स पर फिलहाल काम कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: nakuul mehta disha parmar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X