..................... Nakul Mehta Show Ishqbaaz off air march producer gul khan confirm - Hindi Filmibeat

सुरभि चंदना 'अनिका' के बाद 2 महीने में इश्कबाज शो पर लगा ताला, मेकर्स का फैसला !

By Prachi Dixit

इश्कबाज को निर्माचा गुल खान ने ऑफ-एयर करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि दिसंबर में इस शो ने शिवाय और अनिका की कहानी को खत्म कर के शिवाय के बेटे शिवांश की प्रेम कहानी का आगाज किया था। मजह दो महीने के भीतर गुल को इस शो को बंद करने का फैसला लेना पड़ा।

निर्माता गुल खान ने IWMBuzz से बातचीत में इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि 15 मार्च को ये शो बंद कर दिया जाएगा। वह आगे बताती हैं कि हमने एक शो की शुरुआत की थी। जहां पर तीन लड़के लीड रोल में नजर आए। हमारा शो दूसरे शो की तरह संस्कारी बहू टाइप नहीं था।

हमने स्पिन ऑफ की शुरुआत की। गुल ने शिवाय यानी कि नकुल मेहता की तारीफ करते हुए कहा कि शिवाय की वजह से लोग इश्कबाज देखना पसंद करते थे। एक किरदार के तौर पर शिवाय ने लाखों दिल जीते हैं। इस किरदार को पूरी तरह से निभाने का श्रेय नकुल मेहता को जाता है।

ishqbaaz

गौरतलब है कि शो के बंद होने की और दर्शकों की दिलचस्पी तभी खत्म हो गई थी, जब अनिका और शिवाय की लव स्टोरी को खत्म कर दिया गया था। इसके बाद सुरभि चंदना यानी की अनिका का इस शो से चला जाना भी इश्कबाज के लिए घाटे का सौदा साबित हुआ है।

लगातार इस शो की टीआरपी गिरती जा रही थीं। बता दें कि अब रात 10 बजे इस सीरियल की जगह पर शकील शेख का शो ये रिश्ते हैं प्यार का दिखाया जाएगा।

यहां देखिए खूबसूरत अनिका की ये तस्वीरें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X