'बड़े अच्छे लगते हैं 2' Promo, दिशा परमार- नकुल मेहता की रोमांटिक जोड़ी ,देखिए नए राम-प्रिया
एकता कपूर एक बार फिर से टीवी पर राम और प्रिया की रोमांटिक कहानी लेकर आयी हैं। बड़े अच्छे लगते हैं 2 का प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस बार राम और प्रिया की मैच्योर लव स्टोरी में नकुल मेहता और दिशा परमार की लोकप्रिय जोड़ी एक साथ दिखाई देगी। राम और प्रिया का किरदार इससे पहले साक्षी तंवर और राम कपूर ने निभाया था।
इस बार एकता कपूर ने नए दर्शकों को शो से जोड़ने के लिए नकुल मेहता और दिशा परमार को साथ लेकर आ रही हैं। दिशा परमार और नकुल मेहता एक साथ प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा के साथ सुपरहिट शो दे चुके हैं। लंबे समय बाद दोनों को एक साथ प्रोमो में देखना फैंस के लिए उत्साहित करने वाला है।

बड़े अच्छे लगते हैं 2 इस बार 30 साल से अधिक उम्र वाले लोगों की शादी ना होने और होने की वजह पर भी फोकस करता हुआ दिखाई देगा।प्रोमो में नकुल मेहता और दिशा परमार यानी कि राम और प्रिया की पहली मुलाकात दिखाई गई है। राम के किरदार में नकुल बिजनेसमैन की भूमिका में हैं। तो वहीं प्रिया की भूमिका में दिशा परमार का सिंपल महिला का लुक रखा गया है।
प्रोमो में राम और प्रिया एक पार्टी में हैं। जहां पर राम प्रिया से पूछते हैं कि आप 32 की हैं और अभी तक शादी नहीं की? प्रिया कहती हैं कि आप 38 के हैं और आपने भी अभी तक शादी क्यों नहीं की है? राम जवाब देते हैं कि शादी की तीन स्टेज होते हैं, पहली स्टेज में जब आपके पास बहुत सारे ऑप्शन होते हैं, आपको लगता है कि शायद और अच्छा ऑप्शन मिल सकता है।
दूसरी स्टेज जिससे आप करना चाहते हैं वो आपका दिल तोड़ देता है। तीसरी स्टेज की आपको कोई भी ऑप्शन चलता है पर कोई आप्शन बचता नहीं है। इस पर प्रिया पूछती हैं कि आप कौन सी स्टेज पर हैं तो राम कहते हैं दूसरी और तीसरी स्टेज के बीच में। प्रिया कहती हैं कि चलिए हमारे बीच कुछ तो कॅामन है। इसके बाद दोनों एक दूसरे को अपना नाम बताते हैं। राम पिछले सीजन की तरह इस बार भी फूड लवर दिखाई दे रहे हैं। चलिए आपको ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए दिखाते हैं बड़े अच्छे लगते हैं 2 का प्रोमो। मुमकिन है कि सितंबर में शो का लांच किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











