ये रिश्ता क्या कहलता है : अरे ये क्या...वापिस आ जाएगा नैतिक!
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों जश्न का माहौल बना हुआ है। सीरियल में रोज़ और यश की शादी जल्द ही होने वाली है जिसके कई फंक्शन शो में दिखाए जा रहे हैं। हाल ही में रोज़ और नक्श की बहुत धूमधाम से सगाई हुई है।

एक तरफ जहां पूरा परिवार इन दोनों की खुशियों में शरीक हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर अक्षरा इन दोनों के लिए खुश तो है लेकिन साथ ही नैतिक के ना होने से उदास भी है। वो सभी के सामने खुश रहने की कोशिश भी कर रही है और सारे फंक्शंस भी अटेंड कर रही है लेकिन दिल ही दिल में वो नैतिक को बहुत मिस भी कर रही है।
[द कपिल शर्मा शो...कॉमेडी के साथ सेक्सी अदाएं....वाह...!!!]
ऐसे में नक्श अपनी मां की उदासी कैसे देख सकता है भला...तो बस अब नक्श ने ठान ली है अपनी मां के चहरे पर मुस्कान लाने की। इसके लिए वो क्या करेगा हम आपको बताते हैं। नक्श अक्षरा को खुश करने के लिए उसके सामने लाएगा नैतिक। लेकिन असली नैतिक नहीं बल्कि मुखौटे वाला नैतिक।
दरअसल आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए नक्श नैतिक का मुखौटा लगाकर सबके सामने आएगा। आपको बता दें कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस शो के मेकर्स करन को सीरियल में वापस लाने की कोशिश में लगे हुए हैं क्योंकि अक्षरा यानि हिना खान ने एक विधवा का रोल निभाने से मना कर दिया है। अब सीरियल में क्या होगा ये तो आने वाले एपिसोड्स ही बताएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











