ये रिश्ता क्या कहलाता है : आखिर क्यों जड़ा नायरा ने कार्तिक को थप्पड़!

By Shivani Verma

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों यश और रोज़ की शादी के फंक्षंस दिखाए जा रहे हैं। रोज़ाना कोई न कोई फंक्शन, कोई न कोई रस्म, कोई न कोई डांस आपको इसमें देखने को मिल ही जाएगा। लेकिन आने वाले एपिसोड में आपको यश और रोज़ की शादी के साथ-साथ कुछ और भी देखने को मिलेगा।

Naira-Karthik

इन दिनों सीरियल में एक ओर जहां यश और रोज़ की शादी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर पूरी हवा में प्यार की खुशबू फैली हुई है। जी हां..हम बात कर रहे हैं नायरा और कार्तिक की। दरअसल आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि नायरा कार्तिक को थप्पड़ मारेगी, जिस वजह से कार्तिक उससे गुस्सा हो जाएगा और पूरे फंक्शन में अकेले ही खड़ा रहेगा। लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर नायरा ने कार्तिक को किस बात पर थप्पड़ मारा।

शादी के तुरंत बाद इशिता का हुआ ये हाल...लेकिन फैंस के लिए गुड न्यूज़!

तो आपको हम बता दें कि शादी के फंक्शन में जहां सब लोग डांस रहे थे तो वहीं नायर भी अपने फ्री-स्टाइल में डांस कर रही थी। तो बस फिर क्या था..नायरा जैसे ही डांस करती करती घूमी कि तभी कार्तिक का गाल आ गया सामने और बेचारे के गाल पर पड़ गया ज़ोरदार तमाचा। तो इसके बाद कर्तिक हो जाता है नायरा से नाराज़ और नहीं करता किसी से भी बात।

ऐसे में बेचारी नायरा बार-बार उसके पास माफी मांगने जाती है, और जैसे ही वो कार्तिक से माफी मांगती है...कि कार्तिक की छूट जाती है हंसी। क्योंकि कार्तिक तो चाहता ही यही था कि नायरा उसके सामने आकर बोले 'I am Sorry'..।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X