ये रिश्ते हैं प्यार के प्रोमो: ये रिश्ता क्या कहलाता है का स्पिन ऑफ, नायरा ने मिलवाया अपनी बहन से
स्टार प्लस पर सालों से ये रिश्ता क्या कहलाता है, दर्शकों का फेवरिट सीरियल बना हुआ है और अब इस सीरियल ने अपने अगले पड़ाव पर कदम रख लिया है। सीरियल का स्पिन ऑफ ये रिश्ते हैं प्यार के, स्टार प्लस पर मार्च से शुरू होने वाला है और सीरियल के पहला प्रोमो को, शिवांगी जोशी यानि कि नायरा ने खुद दर्शकों से रूबरू करवाया है।
प्रोमो में रिया शर्मा लीड हीरोइन के तौर पर दिखाई दे रही हैं। उनका किरदार है मिष्टी का। और फिर नायरा याद दिलाती हैं कि मिष्टी है कौन। मिष्टी नायरा की बहन हैं। और अब मिष्टी, बड़ी हो चुकी हैं और उसके मन में शादी और अपने सपनों के राजकुमार को लेकर कुछ सवाल उठने लगे हैं।

इस शो में लीड भूमिका निभाएंगे रिया शर्मा और शाहीर शेख। रिया और शाहीर, दोनों ही स्टार परिवार का हिस्सा रह चुके हैं और स्टार प्लस पर उनकी वापसी से फैन्स काफी उत्साहित हैं। वहीं देखना होगा कि इश्कबाज़ के स्पिन ऑफ दिल बोले ओबेरॉय के बाद अब एक और स्पिन ऑफ को दर्शक कैसे लेते हैं।
सीरियल का पहला प्रोमो केवल रिया शर्मा के बारे में था और अब दर्शकों को शाहीर शेख के इंट्रोडक्शन का इंतज़ार है। यहां जानिए शाहीर और रिया के करियर के कुछ अहम पड़ाव -


Click it and Unblock the Notifications











