ये रिश्ता क्या कहलाता है: नायरा का एक्सीडेंट, कार्तिक से टूटा रिश्ता, फैंस के लिए बुरी खबर !
ये रिश्ता क्या कहलाता है में फैंस के लिए बैक टू बैक कई ट्विस्ट आने वाले है। शो के आने वाले एपिसोड को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। फैंस के लिए ड्रामा क्रिएट करने की तैयारी मेकर्स ने कर दी है।
फिलहाल एपिसोड में आप देख रहे हैं कि जल्द कार्तिक का सच घर के सभी सदस्यों के सामने आने वाला है। एक वेबसाइट ने दावा किया है कि इस सच के सामने आते ही सारे रिश्ते बिखरने वाले हैं।
एक तरफ जहां गोयनका और सिंघानिया के बीच रिश्ता टूट जाएगा। वहीं कीर्ति नायरा से अपना बच्चा ले लेती हैं। नायरा को अपने बेटी की मौत की खबर सुनकर गहरा धक्का लगता है। वह कार्तिक को छोड़कर निकल जाती है।

इस बीच नायरा का एक्सीडेंट हो जाता है। एक्सीडेंट के बाद वह अपनी याददाश्त खो देती है। मेमरी लॅास होने के कारण नायरा कार्तिक को पूरी तरह से भूल जाती है। वह जाकर अपनी पुरानी जिंदगी में लौट जाती है।
उसे कार्तिक से शादी और बच्चा दोनों याद नहीं रहता। उसे याद तो है सिर्फ अपना बचपन। अपने माता-पिता और कुछ भी नहीं। आखिर कैसे दोबारा कार्तिक नायरा को अपनी जिंदगी में लाता है। आने वाले एपिसोड दर्शकों के लिए ड्रामा, रोमांस और इमोशनल से लकदक एंटरटेनमेंट लाने वाला है।
बहरहाल,यहां देखिए ये रिश्ता की नायरा शिवांगी जोशी की बेहद बोल्ड तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications