ये रिश्ता क्या कहलाता है Spoiler : गोद भराई के बाद नायरा की कार का एक्सीडेंट, महा ट्विस्ट!
ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही एक चौंकाने वाला ट्विस्ट आने वाला है। इस ट्विस्ट के चलते एक बार फिर से नायरा और कार्तिक जिंदगी में बड़ा तूफान आ जाएगा । फिलहाल शो में आप देख रहे हैं कि नायरा और कार्तिक अपने बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं।
शो के अंदर बड़ी धूम धाम से नायरा की गोद भराई की रस्में चल रही हैं। जहां पर हर कोई नायरा के नए मेहमान की आने की खुशी का इंतजार कर रहा है।

नायरा फिलहाल कार्तिक के बदलते व्यवहार के कारण थोड़ी सी परेशान हैं। साथ ही शो में कीर्ति के पहले पति आदित्य की भी एंट्री हो चुकी है। यही परेशानी नायरा को एक बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। गोद भराई के बाद घर में ऐसा बड़ा हादसा होने वाला है,जो कि सभी के होश उड़ा देगा।


Click it and Unblock the Notifications