ये रिश्ता क्या कहलाता है Spoiler: एक्सीडेंट के बाद कार्तिक तोड़ देगा नायरा से रिश्ता, महा ट्विस्ट !
ये रिश्ता क्या कहलाता है में फैंस के लिए आने वाले दिन में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट इंतजार कर रहा है। जैसा कि आप देख रहे हैं कि नायरा और पूरे परिवारे सामने कार्तिक की सच्चाई आ गई है। नायरा ने कीर्ति का बच्चा उसे वापस लौटा दिया है। वहीं कार्तिक अपनी नायरा से माफी मांगने और मिलने के लिए तड़प रहा है।
फिर क्या, नायरा और कार्तिक की मुलाकात होती है। लेकिन दोनों का एक्सीडेंट हो जाता है। जिसके चलते नायरा अपनी याद खो देती है। एक बार फिर कार्तिक कोशिश करता है और नायरा को अपने रिश्ते की सच्चाई याद दिलाता है। लेकिन कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट आना अभी बाकी है।
एक वेबसाइट के अनुसार कार्तिक दोबारा से नायरा को उसके प्यार की याद दिलाता है। लेकिन खबर है कि बच्चे का झूठ बोलकर जहां कार्तिक ने नायरा का दिल तोड़ा था। वहीं अब नायरा अपनी याददाश्त जाने का झूठ कार्तिक से बोलती है। मिली जानकारी के अनुसार नायरा कार्तिक को माफ कर देती है।

लेकिन वह कृष के बिना नहीं रह पाती है। इस वजह से वह सबके सामने याददाश्त जाने का नाटक करती है। इसके चलते नायरा सबसे सामने ये जाहिर करती है कि उसे शादी से जुड़ी कोई बात याद नहीं है। वह कार्तिक को भूल चुकी है। ताकि वह अपने मायके कृष के साथ रह सके। ऐसा कहा जा रहा है कि कार्तिक के सामने ये सच्चाई आते ही वह नायरा से दूर चला जाएगा।
फिलहाल,चलिए यहां देखते हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है के कार्तिक यानी कि मोहसिन खान की रियल जिंदगी के ये राज


Click it and Unblock the Notifications