लव ट्राइएंगल : गायू का केयरिंग नेचर, नायरा की नोक-झोक, किसे मिलेगा कार्तिक का प्यार!
गायू की फीलिंग्स, नायरा-कार्तिक की नोक-झोक, प्यार का एक और मोड़, क्या होगा जब टकराएंगे तीन दिल। दरअसल हम बात कर रहे हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल की।
सीरियल में इन दिनों दिलों में प्यार के फूल खिलते नज़र आ रहे हैं और वो दिल हैं नायरा, कार्तिक और गायू के। दिलचस्प बात ये है कि सीरियल में एक के साथ दो लोगों को होगा प्यार। यानि आने वाले एपिसोड्स में आपको लव ट्राइएंगल देखने को मिले तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।
[कवच : शुरू में ही रोमांस, आगे आगे देखिए होता है क्या....]
जी हां..अभी तक के एपिसोड्स को देखकर तो यही लग रहा है कार्तिक को नायरा और गायू दोनों ही दिल दे बैठेंगी। हालांकि गायू की फीलिंग्स तो अभी से ही सामने आने लगी हैं जबकि नायरा और कार्तिक की नोक-झोक भी प्यार में बदलने में देर नहीं लगेगी। क्योंकि अक्सर सीरियल्स में यही होता है। जो पहले आपको लड़ते झगड़ते नज़र आएंगे वही एक-दूसरे दे देंगे दिल। तो इस सीरियल में भी ऐसा ही होने वाला है।
अब गायू ने तो कार्तिक की केयर करनी शुरू कर दी है अब देखना ये है कि नायरा को कब अपने प्यार का एहसास होता है।
तो चलिए नज़र डालते हैं इन तीनों की शुरू होने वाली लव स्टोरी के शुरुआती पलों पर..
देखें स्लाइड्स...


Click it and Unblock the Notifications