नागिन के बाद सीता बनी मौनी
इन दिनों मौनी रॉय अपने नये खास टैलेंट को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। तो फिर आप भी जानिए मौनी के इस खास टैलेंट को....
इन दिनों अगर हर ओर किसी की चर्चा है तो वह है मौनी राय । कभी वह अपने नागिन को ल्रकर सुर्ख़ियों में रहतीं हैं तो कभी अपने स्टाइलिश अवतार को लेकर। लेकिन इस बार मौनी रॉय अपने खास टेलेंट को लेकर सुर्ख़ियों में हैं और वह टैलेंट है वॉइस ओवर का।

जी हां हाल ही में नागिन उर्फ़ मौनी रॉय ने अपना टेलेंट को दिखाते हुए "महायोद्धा राम" को अपनी आवाज दी हैं। बता दें "महायोद्धा राम" में मौनी सीता के किरदार को अपनी आवाज दे रहीं हैं।
बता दें, दो हफ्ते पहले ही मौनी ने इंस्टाग्राम में एक फोटो शेयर करके जानकारी दी थी कि वो एक एनिमेटेड फिल्म में सीता के किरदार के लिए आवाज़ देती नजर आयेंगी।
गौरतलब है कि,हाल ही में मौनी रॉय का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में मौनी शाहिद की फिल्म "जब वी मेट" का गाना "आओगे जब तुम ओ साजना" गाना गा रही है।
फ़िलहाल मौनी इन दिनों एकता कपूर के शो नागिन के दूसरे भाग यानी नागिन 2 में डबल रोल में नजर आ रहीं हैं। इस शो में मौनी एक पचास साल की औरत और 25 साल की लड़की की भूमिका अदा कर रहीं हैं।
शो के पहले सीजन में मौनी ने अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे थे,जो कि टीवी पर जबरदस्त तरीके से हिट रहा था। ठीक उसी तरह यह सीजन भी टीआरपी के चार्ट में सबसे ऊपर है।


Click it and Unblock the Notifications













