Exclusive नच बलिये के बाद अब श्रीमान-श्रीमती में जय-माही

हाल ही में नच बलिये सीजन 5 के विजेता बने जय भानुशाली और माही विज के ऊपर से अभी तक जीत का खुमार भी नहीं उतरा होगा और उन्होंने अपनी जीत का जश्न भी नहीं मनाया होगा कि खबर है कि जल्द ही दोनों स्टार प्लस पर आने वाले अगले डांस रियैलिटी शो श्रीमान-श्रीमती में भी नजर आएंगे। लेकिन खास बात ये है कि इस अगले शो में जय और माही एक दूसरे के साथ नहीं बल्कि एक दूसरे के अगेन्स्ट पार्टिसिेपेट करेंगे। श्रीमान श्रीमती शो में भी कुल 8 जोड़ियां होंगी और ये शो गर्ल्स वर्सेस ब्वॉयज होगा। यानी की गर्ल्स और ब्वॉयज की अलग अलग टीम होगी और ये लोग एक दूसरे को हराने की पूरी कोशिश करेंगे। जमकर टक्कर देंगे अपने-अपने जोड़ीदार को।

जय भानुशाली और माही विज ने हाल ही में स्टार प्लस पर आने वाले डांस रियैलिटी शो नज बलिये सीजन 5 को जीत लिया और साथ ही 50 लाख रुपये की धनराशि भी अपने नाम कर ली। नच बलिये के फिनाले में हिम्मतवाला फिल्म की कास्ट अजय देवगन और तमन्ना मौजूद थे। अजय देवगन और तमन्ना ने सभी फिनाले पार्टिसिपेंट के डांस का मजा लिया और साथ ही जय और माही को विजेता भी घोषित किया। नच बलिये के बाद अब खबर है कि स्टार प्लस पर एक और डांस रियैलिटी शो आएगा जो कि नच बलिये का ही सीक्वल होगा। इस शो में भी आठ जोड़ियां होंगी जिनमें से चार हैं जय-माही, रवि शरगुन, राहुल महाजन-डिंपी और तनाज-बख्तियार।

नच बलिये 5 की सफलता के बाद स्टार प्लस ने नच बलिये का सीक्वल बनाने की सोची और उसका नाम रखा श्रीमान-श्रीमती। श्रीमान-श्रीमती की शूटिंग अगले महीने 1 अप्रैल से शुरु होगी। इस शो का प्रसारण भी अगले महीने की 12 तारीख के आस-पास शुरु होगा। शो में अधिकतर नच बलिये की ही जोड़ियों को लिया गया है लेकिन इस शो में अलग ये होगा कि ये जोड़ियां एक दूसरे के साथ नहीं बल्कि एक दूसरे के अगेन्स्ट परफॉर्म करेंगी। तो एक बार फिर से अपने पसंदीदा सितारों को देखने के लिए तैयार हो जाइये श्रीमान-श्रीमती में।

Check Out Pics of Nach Baliye Season 5

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X