Alert..टूट जायेंगे सारे रिकॉर्ड..इस SUPER HIT शो की..धमाकेदार एंट्री...
टीवी के दुनिया के सबसे पंसदीदा कपल को एक साथ रोमांस वाला डांस करते हुए देखने का इंतजार केवल चार दिन के भीतर खत्म होने वाला है।
रियलिटी शो की जब भी बात की जाती है तो सबसे पहले सेलिब्रटी डांस शो का नाम सबसे ऊपर आता है। इस बार एक बार फिर टीआरपी के सारे रिकॅार्ड तोड़ने के लिए एक बार फिर से नच बलिए सीजन 8 का लांच होने जा रहा है।
भारतीय टेलीविजन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीवी की सभी लोकप्रिय कपल एक साथ एक मंच पर नजर आ रहे हैं। मतलब टीवी के फैंस के लिए यह सबसे अनोखा शो होने वाला है।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया,सनाया ईरानी और मोहित सहगल,प्रीतम और अमनजोत सिंह,भारती सिंह और हर्ष के साथ एक से बढ़कर एक कपल इस बार नच का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।

इनके साथ जज की कुर्सी पर दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा,मोहित सूरी और टेरेंस लुईस रंग जमाते हुए नजर आयेंगे। एक तरफ जहां 2 अप्रैल से शनिवार और रविावार को नच टीआरपी का मीटर बढ़ाता हुआ नजर आएगा। वहीं दूसरी तरफ आईपीएल की भी शुरुआत अप्रैल से ही होने जा रही है।
हाल ही में इस शो के पहले एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली गई है। नच बलिए 8 का पहला एपिसोड अगले तीन महीनों के लिए आपके शनिवार और रविवार की नच की सीट बुक कर देगा। यकीन नहीं होता। तो यहां देखिए पहले एपिसोड से जुड़ी खास झलक...


Click it and Unblock the Notifications