नच बलिए 8 धमाका - अब ब्रांड न्यू बलिए के साथ नच करेगा ये Ex Couple
[टेलीविज़न] स्टार प्लस के शो नच बलिये का 8वां सीजन जल्द ही शुरु होने वाला है, और सीजन में होगा ऐसा जो अब तक नहीं हुआ। जी हां नच बलिये सीजन 8 के प्रतिभगियों की लिस्ट लीक हो चुकी हैं। जिसमे पहला नाम है रुबीना दिलेक-अभिनव शुक्ला का। तो वहीं शो में उनके एक्स बॉयफ्रेंड अविनाश सचदेवा अपनी पत्नी-शाल्मली देसाई के नच का जलवा बिखरते हुए नजर आ सकते है।
[टीवी के सबसे क्यूट विलेन की बर्थ डे पिक्स...सुपरक्यूट]
हालाँकि जब इस बारे में रुबीना से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि, हां हमे शो के लिए अप्रोच तो किया गया है, लेकिन अभी कन्फर्म नहीं है। तो वहीं उनके बॉय-फ्रेंड अभिनव शुक्ला का कहना है कि वह अभी जीटीवी के शो कुबूल है कि शूटिंग में व्यस्त हैं।
[बनना है सलमान 'युसूफ' या अरिजीत तो हो जाओ रेडी क्योंकि....]
इसके अलावा बिग-बॉस सीजन9 की एक्स प्रतिभागी रूपल त्यागी-पारस तोमर और बिग बॉस सीजन 9 की विजेता जूही परमार अपने पति सचिन श्रॉफ के साथ नजर आ सकती हैं।
तो वहीं बिगबॉस 9 की एक्स प्रतिभागी रूपल त्यागी ने भी खबरों का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। और वो और पारस सिर्फ अच्छे दोस्त है। बता दें नच बलिये एक ऐसा डांस का मंच है जहां जोड़ियां खुलकर अपने रिश्ते को लेकर बात करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











