दो साल बाद नच बलिये की होगी वापसी, शिल्पा करेंगी जज

लुइस टेरेंस ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा "मैंने अभी अभी नच बलिये के नये सीजन के लिए बतौर जज साइन किया है। दो साल बाद ये आ रहा है। मैं इसे साजिद खान और शिल्पा शेट्टी के साथ जज करूंगा। मैं बहुत उत्साहित हूं।" इससे पहले 2009 में नज बलिये का आखिरी सीजन आया था जिसे फराह खान, करिश्मा कपूर और अर्जुन रामपाल ने जज किया था।
शिल्पा इससे पहले 'झलक दिखला जा सीजन 1' और 'जरा नचके दिखा 2' डांस रियैलिटी शोस को जज कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने 'बिग बॉस' के पहले सीजन को भी जज किया था। वैसे शिल्पा के इस शो को साइन करने के बाद से सभी यही सोच रहे हैं कि आखिर नन्हें विहान का क्या होगा क्या उन्हें मम्मी अपने साथ शूट पर लेकर आएंगी? या फिर पापा राज उनकी देखभाल करेंगे? खैर अब तो सिर्फ आप इंतजार करिये इश शो के टेलिकास्ट होने का जब एक बार फिर से शिल्पा शेट्टी अपने स्टाइल में शो को जज करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











